1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. इस तरीके से सोने वाली लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर सोचती हैं ये बात

इस तरीके से सोने वाली लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर सोचती हैं ये बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Apr 14, 2018 05:25 pm IST

आपने लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि लड़कियों को समझना बेहद मुश्किल काम है, पर आपकी यह बड़ी मुश्किल झट से दूर हो सकती है। बता दें, लड़कियों के सोने के तरीके से आप जान सकते है कि किस लड़की का मिजाज कैसा है।

sleeping tips- India TV Hindi
sleeping tips

 नई दिल्ली: आपने लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि लड़कियों को समझना बेहद मुश्किल काम है, पर आपकी यह बड़ी मुश्किल झट से दूर हो सकती है। बता दें, लड़कियों के सोने के तरीके से आप जान सकते है कि किस लड़की का मिजाज कैसा है। अपने पार्टनर को समझने के लिए भी आप आज से ही उनके सोने के तरीके को नोट करना शुरू कर दें। जानिए किस करवट सोने वाली लड़कियों का मिजाज इ

सीधा सोने वाली लड़कियां

जो लड़कियां बिल्कुल सीधा होकर सोती हैं वह बहुत ही सरल स्वभाव की होती हैं। इसके साथ ही ऐसी लड़कियां अपने जीवन में हमेशा संतुलन बनाकर चलने में विश्वास रखती हैं। ऐसी लड़कियों में कुछ कर दिखाने का जज़्बा होता है। ऐसी लड़कियों को तेज लड़के पसंद होते हैं जो जरूरत पड़ने पर आगे बढ़कर अपना फैसला ले सके।

उल्टा सोने वाली लड़कियां
ऐसी लड़कियां स्वभाव से काफी तेज होती हैं। साथ ही ये काफी डिमांडिंग होने के साथ बेहद लापरवाह भी होती हैं। इन्हें ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो इन्हें समय-समय पर सरप्राइज देते रहे। इन्हे बोरिंग लड़के नहीं बल्कि ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो इनकी पसंद नापसंद का खास ध्यान रखते हैं।

बायीं करवट सोने वाली लड़कियां 
बायीं तरफ करवट लेकर सोने वाली लड़कियों को परिवर्तन पसंद नहीं होता। बातचीत और व्यवहार दोनों में ही ये बहुत कुशल होती हैं। इन्हें लीड करने वाले लड़के पसंद होते है जो आत्मविश्वास से भरे हो।  

सीने पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां
सीने पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियों के लिए उनका परिवार बहुत ही महत्व रखता है। अपने परिवार की खुशियां और मान सम्मान ही इनके लिए सब कुछ होता है। अगर बात इनके पसंद के लड़कों की जाए तो इन्हे हैंडसम लड़के भाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल