1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहती है स्मार्ट और बोल्ड लुक, तो ट्राई करें ये लिपशेड

चाहती है स्मार्ट और बोल्ड लुक, तो ट्राई करें ये लिपशेड

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:19 pm IST

अगर लिप शेड की बात करें तो सीजन के हिसाब से बदलते रहते है। पहले की बात करें तो लाल, गुलाबी चलती थी, लेकिन अब नए रंग नए रंग के लिपशेड अपनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। जानिए ऐसे ही कुछ लिपशेड के बारें में। जिससे आपका लुक स्मार्ट और बोल्ड लगे।

lipstick
lipstick

स्वीडिश स्कीनकेयर व कॉस्मेटिक ब्रांड ओरिफ्लेम की मेकअप और हेयर एक्सपर्ट आकृति कोचर ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

  • इस सीजन में तटस्थ या न्यूट्रल रंगों के परिधान के ऊपर गहरे गुलाबी और इलेक्ट्रिक ऑरेंज रंग के लिपशेड बहुत ज्यादा चलन में रहेंगे।
  • सिल्वर (चांदी जैसे रंग के), ब्रॉन्ज (तांबई) जैसे शिमर लिप ग्लॉस सिपंल लुक को भी ग्लैमरस बना देंगे।
  • सोशल मीडिया या रैंप पर ग्लिटर लिप्स इस सीजन बहुत ज्यादा चलन में रहे हैं। गर्मियों में ग्लिटर ज्यादा चलन में नहीं रहते, लेकिन इस बार यह गलत साबित हुआ है।
  • मेटैलिक लिप शेड हमें 'रॉक एंड रोल' के दौर में वापस ले जाते हैं। इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल