1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. होली पर न करें ये गलतियां, पड़ सकती है भारी

होली पर न करें ये गलतियां, पड़ सकती है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2016 01:19 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 07:02 pm IST

कभी-कभी हम रंगों में इतना खो जाते है कि कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिससे हमें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी हानिकारक साबित होते है। अगर आप इन गलतियों से बचना चाहते है तो होली के दिन इन बातों का जरुर ध्यान रखें।

holi pic- India TV Hindi
holi pic

लाइफस्टाइल: होली जिससका नाम सुनके ही दिमाग में रंग आ जाते है। एक ऐसा त्योहार जिसमें हर शिकवे को भूलकर एक रंग में रंग जाते है। इस रंग के शुमार से बच्चें क्या बूढें भी नहीं बच पाते है।

रंगों के बिना यह त्योहार सूना होता है। इसमें अगर रंग न हो तो फिर होली किस काम कि। कई लोग ऐसे होते है जिन्हें होली खेलना बिल्कुल भी पंसद नहीं होता है। वह सिर्फ दूसरों को खलेते देख अपना मनोरंजन कर लेते है।

ये भी पढ़े

। इन लोगों के मन में सबसे पहले आता है कि होली खलेने से उनकी स्किन में समस्या हो सकती है। यह भी सत्य है कि आज कल के रंगों में केमिकल का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। जिससे आपको स्किन संबंधी समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप थोड़ी सी केयर और सही काम करें तो आप भी होली का पूरा मजा ले सकते है।

कभी-कभी हम रंगों में इतना खो जाते है कि कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिससे हमें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी हानिकारक साबित होते है। अगर आप इन गलतियों से बचना चाहते है तो होली के दिन इन बातों का जरुर ध्यान रखें। जिससे आपकी होली खुशनुमा बनी रहें। जानिए इन गलतियों के बारें में।

बिल्कुल न करें साबुन का यूज
कई लोगों की आदत होती है कि रंग को छुड़ाने के लिए साबुन का यूज करते है। लेकिन आपको पता है इसका इस्तेमाल करने से आपके शरीर पर रैशेज हो सकते है। इसलिए इसका इस्तेमाल न करते हुए सोप फ्री क्लींजर से रंग को छुडाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल