1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में ऐसे रखें अपने बच्चें के बालों का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपने बच्चें के बालों का ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 02:05 pm IST

माता-पिता के लिए अपने बच्चों के बालों की देखभाल करना जरूरी है। गर्मी के महीनों में किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए बालों को साफ रखना चाहिए। जानइए कुछ टिप्स के बारें में...

hair
hair
  • प्राकृतिक तत्वों और मॉइश्चराइजर युक्त उत्पाद का इस्तेमाल करें, जिससे बालों पोषण मिलने के साथ ही कंघी करने में भी आसानी रहे।
  • बच्चों के खान-पान पर भी ध्यान दें। उनके आहार में फल, पानी और तरल पदार्थो की मात्रा बढ़ाएं।
  • उन्हें प्रोटीन व विटामिन से भरपूर आहार का सेवन कराएं। बड़े बच्चों को सूखे मेवे जैसे अखरोट और बादाम बेहद पसंद होते हैं, जो उनके बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • बच्चों का छायादार जगह में खेलना सुनिश्चित करें और अगर वे बाहर जा रहे हों तो उन्हें कैप पहनाकर या सिर ढककर बाहर भेजें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल