1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में रहना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये टिप्स

सर्दियों में रहना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2016 12:14 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 05:25 pm IST

सर्दियों के मौसम में आप भी स्टाइलिश रहना चाहते है, तो ट्राई करें ये टिप्स। जिससे सर्दी से बचाव के साथ-साथ आप पैशन के साथ भी चल सकते है।

woolen dress- India TV Hindi
woolen dress

नई दिल्ली: सर्दियों में हाथ व पैरों का ख्याल रखने के लिए जूते और दस्ताने जरूर पहनें, इससे ठंड भी नहीं लगेगी और आपका व्यक्तित्व भी आकर्षक लगेगा। आज के समय में हर कोई फैशन के साथ चलने की कोशिश करता है फिर चाहें वह कोई भी मौसम हो।

ये भी पढ़े-

सर्दियों के मौसम में आप भी स्टाइलिश रहना चाहते है, तो ट्राई करें ये टिप्स। जिससे सर्दी से बचाव के साथ-साथ आप फैशन के साथ भी चल सकते है।

  • आप सर्दियों में कई परतों वाले स्कॉर्फ या जैकेट पहनकर अपने बोरिंग स्टाइल स्टेटमेंट को रोचक बना सकती हैं और सबसे अलग नजर आ सकती हैं।
  • सर्दियों में गर्माहट के लिए ट्वीड्स से बेहतर और कोई विकल्प नहीं। ये फैशन के मामले में भी बढ़िया है। इस कपड़े के स्कर्ट, जैकेट आदि सर्दियों में स्टाइलिश लगते हैं।
  • सर्दियों में शॉल सदाबहार है। पारंपरिक कश्मीरी शॉल प्लेन सूट या साड़ी के ऊपर बेहद जंचता है और आप फैशनेबल भी नजर आ सकती हैं।
  • शर्ट या ट्राउजर के ऊपर लंबा जैकेट पहनने से अच्छा लुक आता है। इसे साड़ी या लहंगा पर भी पहना जा सकता है। ट्रेल के साथ लांग जैकेट और अच्छे लगते हैं।
  • इवनिंग ड्रेस के साथ दस्ताने पहनकर आप राजकुमारी जैसा आकर्षक लुक पा सकती हैं। साटन के कपड़े वाले अच्छी तरह से फिट कोहनी तक लंबे दस्ताने गर्माहट देने के साथ आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकते हैं।
  • सर्दियों में बिना हील के मखमल या चमड़े से बने घुटनों तक लंबे, कॉफ लेंथ और थाई लेंथ आदि जूते महिलाओं के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। इन जूतों को पहनकर आप ग्लैमरस लग सकती हैं।
  • रंग-बिरंगे कई लेयर वाले स्कार्फ को लपेटकर आप सर्दियों में स्टाइलिश और आकर्षक नजर आ सकती हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल