1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों के मौसम में यूं रखें अपनी स्किन को सॉफ्ट

सर्दियों के मौसम में यूं रखें अपनी स्किन को सॉफ्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2016 04:58 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 04:58 pm IST

इस मौसम में अपनी स्किन की खास देखभाल करें, ताकि आपकी स्किन में नमी और निखार बरकरार रहें। अगर आपको इन सर्दियों में खुद की स्किन को रखा है सॉफ्ट, तो अपनाएं ये उपाय।

skin- India TV Hindi
skin

नई दिल्ली: सर्दियों शुरू हुई नही कि त्वचा का बुरा हाल होना शुरू हो जाता है। सर्द हवाओं के कारण हमारी त्वचा की नमी गायब हो जाती है। जिससे हमारी त्वचा बिल्कुल रूखी हो जाती है। सर्दियों के समय अपनी त्वचा की देखभाल करना बहुत ही जरुरी  है। अगर इसमें आपने जरा सा भी आलस्य किया, तो आपकी त्वचा बहुत अधिक खराब हो सकती है। जिससे आपकी खुबसूरती गायब हो जाएगी।

ये भी पढ़े-

इस मौसम में अपनी स्किन की खास देखभाल करें, ताकि आपकी स्किन में नमी और निखार बरकरार रहें। अगर आपको इन सर्दियों में खुद की स्किन को रखा है सॉफ्ट, तो अपनाएं ये उपाय।

  • अगर आपके चेहरे पर महीन रेखायें नजर आती हैं और त्वचा रूखी लगती है तो आपके लिए त्वचा में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर व्हाइट टी स्किन ट्रीटमेंट के जरिए आपकी त्वचा में जरूरी नमी फिर से आ सकती है। अच्छी कंपनी का मॉइस्चराइजर भी जरूर लगाएं।
  • मौसम बदलने से त्वचा लाल पड़ जाती है और इसमें कुछ सूजन भी हो सकती है, इसलिए सावधानी से सौंदर्य उत्पादों का चुनाव करें व मॉइस्चराइजर रोज लगाएं।
  • त्वचा बेजान मालूम पड़ने या चमक खोने का मतलब इसका एसिड मेंटल प्रभावित होना है। त्वचा में नमी और तेल की कमी इसका प्रमुख कारण है। सोने से पहले पोषक तत्वों से भरपूर आर्गन तेल से मालिश जरूर करें। यह त्वचा में आवश्यक कोलेजन स्तर को बनाए रखने में मददगार है।
  • सर्दियों के दौरान एड़ी फटना एक आम समस्या है। नंग पैर नहीं चले। मॉइस्चराइजर, तेल या एड़ी फटने की विशेष क्रीम लगाएं और मोजे पहनें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल