1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खराब हो रहे नाखूनों से पाना है निजात तो Vaseline में मिलाएं ये खास चीज, फिर देखें कमाल

खराब हो रहे नाखूनों से पाना है निजात तो Vaseline में मिलाएं ये खास चीज, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 03:20 pm IST

वैसलीन का यूज आप किसी भी मौसम में भी कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और सुंदर होती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ सर्दियों में ही नहीं आम दिनों में भी आप वैसलीन का यूज कर सकते हैं। 

nail- India TV Hindi
nail

नई दिल्ली: वैसलीन का यूज आप किसी भी मौसम में भी कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और सुंदर होती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ सर्दियों में ही नहीं आम दिनों में भी आप वैसलीन का यूज कर सकते हैं। त्वचा और होठों के लिए के लिए वैसलीन के लिए फायदेमंद हैं। आपको आज इसके कई ऐसे लाभ बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

 

वैसलीन का इस्तेमाल हम अाम करते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे से लेकर नाखूनों की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता हैं। अाज हम अापको इसके ढ़ेरों फायदे बताते हैं जो शायद अापको भी बता न हो। वैसलीन का इस्तेमाल आप अपनी त्वचा, बालों और नेल में कर सकते हैं इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है। 

इसका सबसे बड़ा फायदा है, त्वचा की देखभाल। यह आपकी त्वचा को रूखेपन से बचाता है, और नर्म व मुलायम बनाए रखता है। होंठों पर वैसलीन का उपयोग फटे होंठों से निजात दिलाता है, साथ ही इसे स्ट्रॉबेरी या किसी अन्य फल के गूदे के साथ मिक्स करके आप घर पर ही नेचुरल लिपबाम तैयार कर सकते हैं, जो आपके होंठों को कोमल और गुलाबी बनाए रखने में मदद करेगा ।

रूखी कोहनी की दरारों को ठीक करने में वैसलीन आपकी मदद करता है, और इसके कालेपन को भी दूर करता है। बस रूखी कोहनी पर वैसलीन लगाएं और रूखेपन का दूर भगाएं। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो कोहनी, घुटने और पैर के पंजे के पीछे वाले भाग में वैसलीन लगाएं इससे काली लकीरें छुप जाएंगी, और  चमक भी बढ़ जाएगी।(स्किन टैनिंग से पाना है निजात तो टमाटर और चीनी का यूं करें इस्तेमाल, 1 हफ्ते में दिखेगा फायदा)

अगर आप अपनी पलकों को लंबा और खूबसूरत दिखाना चाहते हैं, तो बस जरा सा वैसलीन, आपकी यह ख्वाहिश पूरी कर देगा। इसे लगाने के बाद आपकी पलकें दिखेंगी चमकदार और खूबसूरत। आप अपने शरीर पर लगे परफ्यूम की खुशबू बरकरार रखना चाहते हैं, तो अपनी कलाई और गले पर परफ्यूम के साथ थोड़ा सा वैसलीन लगा कर रब करें। बस हो गया आपका काम। अब देर तक यह खुशबू आपके साथ रहेगी।(बालों पर लगाएं ये चीज और सिर्फ 10 मिनट में पाएं सफेद बालों से हमेशा के लिए निजात)

 वैसलीन का इस तरह से करें इस्तेमाल

थोड़ी सी वैसलीन को चुटकी भर पाऊडर के साथ मिलाकर आप लिप ग्लॉस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।(दवाई खरीदने जाएं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, तभी मिलेगी सस्ती दवा)
 
वैसलीन को उंगलियों और क्यूटिक्ल पर लगाकर सकते हैं। वैसलीन से नाखूनों की मसाज करने से शाइन आती है।
 
अगर आपकी आंखों की पलकें और आस-पास की त्वचा सुखी हैं तो वहां पर थोड़ी सी वैसलीन लगाएं। 
 
फटी एड़ियों के लिए भी वैसलीन बेस्ट हैं बस रात को पैर अच्छे से साफ करें और वेसलीन लगाकर मोजे पहन लें। फटी एड़ियों की परेशानी खत्म हो जाएगी। 
 
कुहनियों और घुटनों की ड्राईनेस हटाने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल करें। 
 
वैसलीन का इस्तेमाल आप हेयर कंडीशनिंग के रूप में भी कर सकते हैं। इससे डैंडर्फ की परेशानी भी खत्म होती है।
 
मेकअप रिमूव करने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल करें।(नहीं आती है नींद तो सोने से पहले बनाएं ये खास चाय, तुरंत दिखेगा फायदा)
 
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए स्किन पर वैसलीन से मसाज करें। अगर कहीं पार्टी में जाने का मन बना रहे हैं तो भी पहले थोड़ी सी वैसलीन लगाए फिर चिक बल्श करें
 
कानों में इयररिंग डालने से पहले छेदों पर वैसलीन लगा लें। 
 
वैसलीन में थोड़ा सा नमक मिक्स करके आप स्किन स्क्रब के तौर पर इसका  इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल