1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में चाहिए बेदाग, निखरा हुआ चेहरा, तो अपनाएं सिर्फ ये 1 Step

सर्दियों में चाहिए बेदाग, निखरा हुआ चेहरा, तो अपनाएं सिर्फ ये 1 Step

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2017 11:23 am IST,  Updated : Nov 20, 2017 11:23 am IST

विटामिन ई और वैसलीन से बनी इस नाइट क्रीम से आसानी से स्किन संबंधी हर समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में...

vaseline- India TV Hindi
vaseline

नई दिल्ली: आज के समय में अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण हेल्थ के साथ-साथ सौंदर्य का भी बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते है। जिसके कारण हमें कई स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्किन संबंधी प्रॉब्लम जैसे कि पिंपल, एक्ने, झाईयां, डार्क सर्कल, ब्लैक स्पॉट जैसी आम समस्या हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते है, लेकिन इसे फायदा मिलने के बजाय साइड इफेक्ट ज्यादा है। इसी लिए हम आपके लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए है। जिससे आप आसानी से इस समस्याओं से निजात पा सकते है। तो फिर देर किस बात की जानिए इस उपाय को..

वैसलीन और विटामिन ई कैप्सूल से बनी ये नाइट क्रीम आपको कई समस्याओं से निजात दिलाएंगी।

वैसलीन और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल अगर हम रात को सोने से पहले रोजाना करें, तो यह हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए इसके इस्तेमाल करने की विधि और फायदों के  बारें में।

इसे लगाने से आपको कई स्किन संबंदी समस्याओं से निजात मिल जाएगा।

  • अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे है तो इसका इस्तेमाल करें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई आपकी स्किन को दाग-धब्बों से मुक्त करेगा।
  • अगर आपके चेहरे पर झाईयां है, तो रात को सोने से पहले इसे लगा लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। वैसलीन आपकी स्किन को हाईड्रेट करती है। जिससे झाईयां जल्द खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

मिलेगे ये फायदे

  • अगर आपके आंखो के नीचे डार्क सर्कल है, तो रात को सोने से पहले इसे  लगाएं। इससे जल्द ही आपको स्पॉट से निजात मिलेगा।
  • रात को सोने से पहले इसे आप हाथों और पैरों में लगाकर लोशन की तरह यूज कर सकते है।
  • अगर आईब्रो में शेप चाहिए, तो इस क्रीम को आईब्रो में भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • अगर आपके लिप ट्राई या फट गए हो, तो सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। कभी भी आपके होंठ ड्राई नहीं होगे।
  • इस क्रीम में ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि आपको झाईयों से निजात दिलाएंगे।

इस वीडियो को All About Life नामक अकाउंट से यू-टयूब पर शेयर किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल