नई दिल्ली: हम किसी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए ऐसी ड्रेस चुनते है। जिसमें आप सबसे खूबसूरत दिखें, लेकिन कई बार आपके काले अंडर आर्म्स इस समस्या को बढ़ा देते है, क्योंकि इसके कारण आप बिना स्लीप के कोई ड्रेस नहीं पहन सकती है।
Related Stories
अगर आपके भी काले अंडर आर्म्स की वजह से कट स्लीप के कपड़े या अन्य चीजे नहीं पहन पाती है, तो आप इस उपाय को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। इस उपाय को कुछ दिन अपनाकर आप काले अंडर आर्म्स से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। जानिए कैसे किन चीजों का यूज कर इस समस्या से निजात पा सकते है।
आपको चाहिए
- बेकिंग सोड़ा
- चावल का आटा
- टूथपेस्ट
- एप्पल विनेगर
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले एक साफ बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोड़ा डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच चावल का आटा डालें।
- आधा चम्मच टूथपेस्ट
- 2 चम्मच एप्पल विनेगर डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले अंडर आर्म्स को शेव करें। फिर इसमें इस पेस्ट को लगाएं। इसके बाद इसमें सर्कलर मोशन में मसाज करें। इसके थोड़ी देर यूं ही लगाते रहे। इसके बाद इसे साफ कर लें। फिर इसमें कोई अच्छा सा मॉश्चराइजर करा लें। इस उपाय को सप्ताह में 2 बार जरुर लगाएं।
बेकिंग सोड़ा में ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि बैक्टिरिया और दुर्गंध से आपको निजात दिलाता है। इसके साथ ही यह डेड स्किन और टोंड स्किन को हटाता है। वहीं चावल का आटा आपकी स्किन को गोरा करता है।