1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनाएं ये उपाय और सिर्फ 5 मिनट में करें ब्लैक अंडर आर्म्स को गोरा

अपनाएं ये उपाय और सिर्फ 5 मिनट में करें ब्लैक अंडर आर्म्स को गोरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 08:21 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 08:21 pm IST

अगर आपके भी काले अंडर आर्म्स की वजह से कट स्लीप के कपड़े या अन्य चीजे नहीं पहन पाती है, तो अपनाएं ये उपाय और सिर्फ 5 मिनट में करें काले अंडर आर्म्स को गोरा।

Underarms- India TV Hindi
Underarms

नई दिल्ली: आज के समय में सभी की इच्छा होती है कि वह सुंदर और खूबसूरत दिखें। लेकिन कई बार कुछ ऐसी चीजे हो जाती है जो हमारी खूबसूरती में दाग बन जाती है। जैसे कई बार होता है कि आप कट स्लीप के ब्लाउज या और कोई ड्रेस पहनना चाहती है, लेकिन अंडर आर्म्स काले होने के कारण आप पहन नहीं सकती है। जिसके कारण आपको शर्म महसूस होती है।

अगर आपके भी काले अंडर आर्म्स की वजह से कट स्लीप के कपड़े या अन्य चीजे नहीं पहन पाती है, तो अपनाएं ये उपाय और सिर्फ 5 मिनट में करें काले अंडर आर्म्स को गोरा।

आपको चाहिए

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • दो चम्मच चावल का आटा
  • आधा चम्मच टूथपेस्ट
  • दो चम्मच एप्पल विनेगर

बेकिंग सोड़ा स्किन से सभी बैक्टीरिया को भागता है। इसके साथ ही डेड स्किन और टेंड लेयर को हटाता है। वहीं चावल का आटा आपकी स्किन को साफ करता है और ऑयली स्किन से निजात दिलाता है।

ऐसे करें यूज

  • सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें ये सभी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे अंडर आर्म्स में अच्छी तरह से लगा लें।
  • कम से 5 मिनट लगा रहने दें। इसके साथ ही सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इसके बाद थोड़ी देर छोड़े दे और फिर साफ पानी से धो लें।
  • किसी सॉफ्ट कपड़े से अंडर आर्म्स को पोछ लें और को कोई मॉश्चराइजर लगा लें।
  • सप्ताह में 2-3 बार इसे लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल