1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कैरी मिनाती अपने धमाकेदार वीडियो के साथ कूल लुक्स की वजह से भी करते हैं सोशल मीडिया पर राज

कैरी मिनाती अपने धमाकेदार वीडियो के साथ कूल लुक्स की वजह से भी करते हैं सोशल मीडिया पर राज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2020 10:54 am IST,  Updated : Sep 16, 2020 01:09 pm IST

कैरी मिनाती सफल और फेमस यूट्यूब स्टार हैं। वह बेहतरीन वीडियों के साथ-साथ अपने लुक के कारण अधिकतर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

कैरी मिनाती, बिग बॉस 14- India TV Hindi
कैरी मिनाती  Image Source : INSTAGRAM/CARRYMINATI

बिग बॉस 14 को धमाकेदार बनाने में मेकर्स कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि कई यूट्यूबर को शो में शामिल किया जा रहा है। इन्हीं यूट्यूबर में एक नाम है कैरी मिनाती।  अपने बेहतरीन वीडियो के साथ-साथ लुक्स के कारण लंबी फैंस की लिस्ट है। वहीं दूसरी ओर कैरी मिनाती से इस खबर को सिर्फ अफवाह बताया है। 

कैरी मितानी ने एक ट्वीट करके कहा कि मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं और इससे संबंधित को भी खबर सच नहीं है। 

कैरी मिनाती सफल और फेमस यूट्यूब स्टार में से एक हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से आज यूट्यूब के बादशाह बन बैठे हैं। कैरी का असल नाम अजय नागर है। कैरी मिनाती ने साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया।  

कैरी ने बिग बॉस के कटेंस्टेंट रह चुके ढिंचैक पूजा और दीपक कलाल के बारे में अपने एक शानदार वीडियो शेयर किया था। जो काफी वायरल हुआ था। इसके साथ ही उनकी फैन फालोइंग बढ़ती गई। इतना ही नहीं कैरी को टाइम पत्रिका द्वारा 2019 में 'नेक्स्ट जनरेशन लीडर' नामित किया गया था। 

कैरी लाइव गेमिंग में अपने अटपटे अंदाज में बात करने के साथ-साथ लुक्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अजय नागर से इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर आप उन्हें बेहतरीन फैशनीस्ता भी कह सकते हैं। 

बिग बॉस 14 में शामिल होंगे यूट्यूब सेंसेशन कैरी मिनाटी!

कैरी का एक स्टाइल स्टेटमेंट है। वह स्टाइलिश आउटफिट्स नहीं बल्कि नॉर्मल कपड़ों में भी अपने लुक से हर किसी को टक्कर देते हुए नजर आ जाते हैं। 

कैरी ने इस लुक को ही देख लीजिए नार्मल टी शर्ट और जीस के साथ उन्होंने ओवर साइज शर्ट कैरी की। इसके साथ ही उनके चश्मा इस लुक में काफी फब रहा है। 

नोरा फतेही रेड कलर की सीक्वेंस ड्रेस में नजर आईं गॉर्जियस, तस्वीरें देखते ही फैंस की बढ़ीं धड़कने

कैरी अपने बेहतरीन लुक्स के साथ-साथ अपने पोस्ट के कैप्शन के कारण भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। इस तस्वीर में वह नासा प्रिंट की टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, नासा की टीशर्ट पहनकर हवा में उड़ने की कोशिश कर रहा हूं। जिसमें काफी कमेंट्स आए। 

इस नॉर्मल लुक में उन्होंने रेड कलर की जैकैट कैरी की। जिसके साथ ही उनके लुक में एक जान सी आ गई। 

वहीं कैरी मिनाती के बिगबॉस 14 में आने की बात करें तो खबरों के मुताबिक जल्द ही कैरी मिनाटी शो में शामिल होने के लिए क्वारंटीन होंगे, 15 दिन क्वारंटीन होने के बाद उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री होगी। 1 अक्टूबर को सलमान खान शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे और फिर  3 अक्टूबर से ये शो कलर्स चैनल पर ऑनएयर हो जाएगा। शनिवार और रविवार ये शो जहां रात 9 बजे आएगा वहीं सोमवार से शुक्रवार को ये शो रात 10.30 बजे ऑनएय़र होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल