1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जवानी में घुटनों तक थे जया बच्चन के बाल, नातिन नव्या को बताया कौन सा तेल लगाती थीं, आप घर में बना सकते हैं

जवानी में घुटनों तक थे जया बच्चन के बाल, नातिन नव्या को बताया कौन सा तेल लगाती थीं, आप घर में बना सकते हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 25, 2026 02:07 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 02:07 pm IST

Oil For Long Hair: लंबे बाल चाहते हैं तो महंगे तेल लगाने से अच्छा है घर में बालों को लंबा बनाने के लिए तेल बना लें। एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या को एक पॉडकास्ट में खास तेल के बारे में बताया, जो उनके जवानी में लहराते बालों का सीक्रेट था। आप भी ये तेल बना सकते हैं।

बालों को लंबा करने वाला तेल- India TV Hindi
बालों को लंबा करने वाला तेल Image Source : FREEPIK

भारत में ज्यादातर महिलाएं लंबे बाल रखना पसंद करती हैं। लंबे बाल दिखने में खूबसूरत लगते हैं लेकिन इसके लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। आजकल बड़ी संख्या में लोग बालों के टूटने से परेशान हैं। बालों के झड़ने से गंजापन और पतले बालों की समस्या परेशान करने लगी है। अगर आपको भी अपने बाल लंबे करने हैं तो इसके लिए बाजार में मिलने वाले कीमती तेल नहीं बल्कि घर में असरदार तेल बनाकर बालों पर लगाएं। हम आपको ऐसे तेल के बारे में बता रहे हैं जिसे एक्ट्रेस भी लगाया करती हैं।

जी हां एक दौर था जब एक्ट्रेस जया बच्चन के बाल काफी लंबे, काले और घने हुआ करते थे। उनके बाल लोगों का खासा आकर्षित करते थे। जया बच्चन ने एक पॉडकास्ट के दौरान नातिन नव्या को अपने लंबे, काले बालों का सीक्रेट बताया। जिस तेल को वो हमेशा अपने बालों पर लगाती हैं। ये तेल बड़ी आसानी से घर में तैयार किया जा सकता है। तेल में वो सारी चीजें मिलाकर बनाते हैं जिससे बालों को पोषण मिले और बाल लंबे हों।

बालों को लंबा बनाने के लिए तेल

जया बच्चन ने कहा कि बंगाली अपने बालों पर नारियल का तेल लगाते हैं, जिससे उनके बाल लंबे और घने होते हैं। तेल को बनाने के लिए आपको 250 ग्राम नारियल का तेल लेना है। तेल में 2 चम्मच मेथी के बीज, 1 मुट्ठी करी पत्ता, 1-2 कद्दूकस की हुई प्याज मिलाएं और सारी चीजों को 15 से 20 मिनट तक पकाएं। जब सारी चीजें तेल में अच्छी तरह से इन्फ्यूज्ड हो जाए, तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। तेल को ठंडा होने के बाद किसी सूखे और कांच के कंटेनर में भरकर रख लें। अब बालों को धोने से करीब 1 घंटे पहले इस तेल से मालिश करें और फिर शैंपू कर लें।

घर पर बने तेल के फायदे

इस तेल को कुछ दिन लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा। इससे बालों को ताकत मिलेगी और टूटना कम होगा। इस तेल को लगाने से कुछ ही दिनों में आपको अपने बालों की लंबाई में फर्क दिखने लगेगा। आप इसे दोबारा बनाकर लगातार इस्तेमाल करें। प्याज में सल्फर होता है जिससे सिर को बंद पोर्स ओपन होते हैं और बालों की ग्रोथ होती है। करी पत्ते में बीटा कैरोटीन होता है जो बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है। मेथी डैंड्रफ कम करती है और बालों को सफेद होने से बचाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल