1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोने से पहले चेहरे पर करें इस तेल की मसाज, ब्लड सर्कुलेशन तेज होने से फेस पर आएगा गुलाबी निखार

सोने से पहले चेहरे पर करें इस तेल की मसाज, ब्लड सर्कुलेशन तेज होने से फेस पर आएगा गुलाबी निखार

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 24, 2025 11:32 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 11:32 am IST

Oil for Skin Massage: सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और चेहरे ग्लो करने लगेगा।

Oil For Face Massage- India TV Hindi
Oil For Face Massage Image Source : FREEPIK

स्किन केयर के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण त्वचा फटने लगती है और ध्यान न देने से स्किन का ग्लो कम हो सकता है। ऐसे में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पूरी सर्दी आप चेहरे की मसाज जरूर करें। इससे त्वचा चमकदार बनेगी। विंटर स्किन केयर में रात में किसी तेल से चेहरे की मालिश करना बिल्कुल न भूलें। क्योंकि सर्दियों में नमी की कम होने लगती है जिससे त्वचा में रूखापन और खिंचाव आने लगता है। ऐसे में रात को सोने से पहले चेहरे की मालिश करें। इससे त्वचा में निखार आएगा और स्किन भी ग्लो करने लगेगी।

चेहरे की मालिश के लिए तेल

बादाम तेल (Almond Oil)- फेस मसाज के लिए बादाम का तेल काफी अच्छा माना जाता है। बादाम के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। बादाम का तेल झुर्रियों को कम करने और दाग-धब्बों को दूर भगाने में असरदार है। सर्दियों में रोज बादाम के तेल से थोड़ी देर मसाज करें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और गहराई में जाकर पोषण मिलेगा।

नारियल तेल (Coconut Oil)- त्वचा की मालिश के लिए नारियल तेल भी अच्छा होता है। नारियल के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो स्किन की ड्राईनेस को कम करता है। मालिश करने से त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। रात में सोने से पहले चेहरे की मसाज करने से त्वचा नर्म और मुलायम होगी।

ऑलिव ऑयल (Olive Oil)- स्किन के लिए ऑलिव ऑयल को भी अच्छा माना जाता है। जैतून का तेल सर्दियों में मालिश के लिए बेहतरीन है। जैतून तेल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं। जैतून के तेल में विटामिन ई होता है जो त्वचा में जाकर नमी पैदा करता है। सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस कम करने के लिए रात में ऑलिव ऑयल से मालिश करें।

गुलाब का तेल (Rosehip Oil)- सर्दियों में त्वचा के लिए गुलाब का तेल भी फायदेमंद होता है। गुलाब के तेल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं। गुलाब का तेल स्किन के रंग को साफ करता है। इसे लगाने से निखार आएगा और त्वचा लंबे समय तक जवां रहेगी। सर्दियों में गुलाब के तेल से मसाज करना फायदेमंद है।

अरंडी का तेल (Castor Oil)- अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो आप फेस पर 1-2 ड्रॉप अरंडी का तेल लगाकर भी मालिश कर सकते हैं। अरंडी के तेल को लगाने से त्वचा कोमल बनती है। इसमें फैटी एसिड होते हैं जो स्किन की ड्राईनेस को कम करने में मदद करते हैं। अरंडी का तेल चेहरे पर लगाने से खिंचाव कम होता है।

कैसे करें चेहरे की मसाज

आप अपनी स्किन के हिसाब से कोई भी तेल ले सकते हैं। तेल को हाथों पर लगाकर सर्कुलर मोशन में फेस की मसाज करें। हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करते रहें। इससे त्वचा की कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और तेल त्वचा की गहराई तक पहुंचेगा। मसाज बहुत ज्यादा दबाव के साथ न करें, हल्के हाथों से ही मालिश करें। तेल को साफ न करें और सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल