1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें अप्लाई करने का सही समय और तरीका

चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें अप्लाई करने का सही समय और तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 17, 2025 08:24 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 08:24 pm IST

Mustard oil benefits for skin: स्किन पर सरसों का तेल लोग कई कारणों से लगाते हैं। पर क्या इसे लगाना फायदेमंद है? इसे लगाने का सही तरीका क्या है, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

सरसों का तेल - India TV Hindi
सरसों का तेल Image Source : SOCIAL

स्किन के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल बेहद कारगर तरीके से कर सकते हैं। ये तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। चाहे ड्राई स्किन हो या फिर खुजली-खुश्की हुई हो इस तेल को स्किन पर लगाना कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये तेल स्किन को पूरी तरह से नरिश करता है और फिर ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। लेकिन, कई बार ये तेल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है और किसी स्किन एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए, जरूरी है कि आप स्किन के लिए इस तेल के सही इस्तेमाल के बारे में जानें। 

स्किन के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल कैसे करें इस्तेमाल 

सरसों के तेल का इस्तेमाल आप कभी भी गर्म करके ही करें। क्योंकि ये मोटा तेल है और जब आप इस तेल को गर्म करते हैं तो ये स्किन में आसानी से अवशोषित हो सकती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको सरसों के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे स्किन और ऑयली हो सकती है और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। अंत में सरसों का तेल लगाने से पहले ये तय करें कि तेल शुद्ध और असली हो। अगर ये मिलावटी है तो ये एलर्जी को ट्रिगर कर सकती है और कई समस्याओं का कारण बन सकती है। सरसों का तेल आप कभी भी लगा सकते हैं। ज़्याद फायदा के लिए आप इसे रात में सोने से पहले लगाएं। 

सरसों तेल स्किन पर कितनी देर लगाकर रखें?

सरसों के तेल को अपनी स्किन पर लंबे समय तक लगातार नहीं रखना चाहिए। इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ये आपकी स्किन को बहुत ज्यादा ऑयली बना सकते हैं और एक्ने और ब्रेकऑउट का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा आप बहुत ज्यादा देर सरसों का तेल लगाएं। ये आपकी स्किन का नुकसान कर सकती है और कई समस्याओं को ट्रिगर कर सकती है। तो, मुश्किल से 5 से 6 बूंद सरसों का तेल ही शरीर पर कहीं भी लगाने के लिए लें। पूरे शरीर में लगा रहे हैं तो बस एक चम्मच। उससे ज्यादा नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल