1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दी से पहले ही रूखी होने लगी है त्वचा, चेहरे पर लगाएं क्रीमी एवोकाडो मास्क, ऐसे करें तैयार

सर्दी से पहले ही रूखी होने लगी है त्वचा, चेहरे पर लगाएं क्रीमी एवोकाडो मास्क, ऐसे करें तैयार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 21, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 21, 2023 06:00 am IST

Dry Skin Remedies Avocado Face Mask: एवोकाडो से आप घर पर आसानी से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे लगाने से ड्राई स्किन नेचुरली हील होने लगेगी। एवोकाडो फेस मास्क एंटीऑक्सीडेंट और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकीला बनाता है।

Avocado Face Mask- India TV Hindi
एवोकाडो फेस मास्क Image Source : FREEPIK

Avocado Face Mask Benefits: अक्टूबर के महीने में मौसम में अचानक बदलाव आने लगता है। ठंडी हवा त्वचा में रूखापन बढ़ा देती है। ऐसे में कुछ लोगों की त्वचा सर्दियों से पहले ही काफी ड्राई होने लगती है। हाथ पैरों पर ड्राईनेस बढ़ने लगती है और त्वचा बेजान सी लगने लगती है। ज्यादा लंबे समय तक फेस पर रूखापन बने रहने से झुर्रियों की समस्या भी जल्दी आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन को मॉइस्चराइज रखें। त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए आप एवोकाडो फेस मास्क लगा सकते हैं। एवोकाडो बेहद क्रीमी और विटामिन से भरपूर फल है, जो आपकी स्किन को शीशे जैसे चमका देगा। इसे लगाने से त्वचा में नमी और चिकनाई आने लगेगी। आइेय जानते हैं घर पर कैसे बना सकते हैं एवोकाडो फेस मास्क?

कैसे तैयार करें एवोकाडो फेस मास्क

एवोकाडो फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ½ एवोकाडो को ¼ कप सिंपल ग्रीक योगर्ट, कुछ बूंद शहद और 1 चम्मच हल्दी के साथ अच्छी तरह से मिला लें। अब अपने फेस को साफ कर लें। स्किन को क्लीन करने के बाद एवोकाडो मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। हल्के हाथों से इसे रब करते हुए नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा एकदम क्रीम सॉफ्ट हो जाएगी। आप इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं।

त्वचा के लिए एवोकाडो के फायदे

  • एवोकाडो त्वचा के लिए बेहद फायदमंद फल है इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई पाया जाता हैं, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ करता है
  • एवोकाडो सूरज की हानिकारक यूवी रेज से स्किन को बचाने का काम करता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • क्रीमी एवोकाडो लगाने से त्वचा पर रिंकल्स और फाइनलाइन्स भी दूर हो जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को शाइनी बनाते हैं।
  • एवोकाडो में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इससे त्वचा की लिपिड लेयर नेचुरली हील होती है। इससे मुंहासे की समस्या नहीं होती।
  • रोजाना त्वचा पर एवोकैडो लगाने और खान से स्किन रिपेयर होती है। इसमें लिनोलिक और ओलिक एसिड होते हैं। जो स्किन रिपेयर और शाइन में मदद करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल