1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पीठ और कंधे पर निकल आए हैं दाने? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दाग भी हो जाएंगे गायब

पीठ और कंधे पर निकल आए हैं दाने? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दाग भी हो जाएंगे गायब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 07, 2022 11:14 am IST,  Updated : Feb 07, 2022 03:30 pm IST

अगर आप भी पीठ और कंधे पर निकले दाने से परेशान हैं तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।

back acne- India TV Hindi
back acne Image Source : FREEPIK

Highlights

  • अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो आगे चलकर ये बड़े-बड़े दानों का रूप ले लेते हैं।
  • ये जाने के बाद अपने दाग भी पीछे छोड़ जाते हैं।

कंधे और पीठ पर दाने होने की समस्या से ना सिर्फ महिला बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। कई बार ये समस्या हार्मोंस में आए बदलाव के कारण होती हैं। वहीं कुछ लोगों में यह परेशानी पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज, पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम न करने के कारण हो जाता है। शुरुआत में यह दाने एक्ने के रूप में आते हैं, लेकिन अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो आगे चलकर ये बड़े-बड़े दानों का रूप ले लेते हैं। साथ ही ये जाने के बाद अपने दाग पीछे छोड़ जाते हैं। यहां तक इसमें पीड़ित लोगों को असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पीठ और कंधे पर निकले दाने से परेशान हैं तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं। 

बेदाग निखरी त्वचा के लिए रात को सोने से पहले लगाएं ये होममेड क्रीम, पाएं ग्लोइंग चेहरा

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी -इंफ्लामेंट्री और एंटी माइक्रोबायल गुण पाए जाते जोकि पीठ और  कंधे में हुए दाने की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए सबसे एक चम्मच नारियल तेल में 6-7 बूंद टी ट्री ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें। उसके बाद इसे रात के समय अपनी पीठ और कंधे पर लगा लगाकर ऐसे ही छोड़ दें। फिर सुबह पानी से धो लें। 

एलोवेरा

Aloe vera
Image Source : FREEPIK Aloe vera

एंटी-इंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर एलोवेरा एक्ने  के साथ-साथ कई स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं। इसके लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर दाने वाली जगह पर अच्छी तरह से लगाकर करीब 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें। रोजाना 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा। 

साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस लुटा रहे प्यार

 नींबू

नींबू में भरपूर मात्रा में  एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेंट्री गुण पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों के साथ-साथ एक्ने को भी हटाने में मदद करता है। इसके लिए रूई में नींबू का रस लेकर इसे पीठ पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे करीब 20 से 30 मिनट ऐसे ही लगाकर छोड़ दें उसके बाद साफ पानी से धो लें। 

सेब का सिरका

apple vinegar
Image Source : FREEPIKapple vinegar

एंटी इंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर सेब का सिरका  एक्ने के साथ-साथ घावों को भी भरने में मदद करता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। उसके बाद इसे रूई की मदद से दाने वाली जगह पर लगाकर  20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से दाने भी गायब हो जाएंगे।

ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये होममेड फेस पैक, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल