1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस्तेमाल करें चावल का पानी, जानें तरीका और लगाने के फायदे

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस्तेमाल करें चावल का पानी, जानें तरीका और लगाने के फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 01, 2023 01:00 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 01:00 pm IST

चेहरे पर चावल का पानी लगाने के कई फायदे हैं। ये एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है जो कि आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

 rice water for skin)- India TV Hindi
rice water for skin) Image Source : SOCIAL

जब हम चावल उबालते हैं या इसे भिगोते हैं तो चावल का बचा हुआ पानी अक्सर फेंक देते हैं। जबकि ये पानी विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर है जो त्वचा कोशिकाओं को पोषण देने में मदद करते हैं। ये एक प्राकृतिक त्वचा क्लींजर है। इसमें बी1, सी, और ई जैसे विटामिन और खनिज होते हैं जो छिद्रों को कम करने और उम्र बढ़ने के संकेतों को दूर करने में मदद करते हैं। इसका नियमित उपयोग त्वचा कोशिकाओं को प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसानों से बचाता है और इसे अधिक लचीला बनाता है। इसके अलावा भी चावल का पानी स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। जानते हैं कैसे।

चेहरे पर चावल के पानी का उपयोग कैसे करें-Rice water for skin uses in hindi

चावल का पानी, स्किन के लिए आप कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें सबसे पहले तो आपको करना ये है कि चावल का पानी लें और इसे रूई में लगाकर अपने चेहरे पर लगाएं। दूसरा, आप चेहरे को मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब करने के बाद चावल के पानी से अपना चेहरे धो सकते हैं। ये एक प्रकार से क्लींजर की तरह काम करेगा और चेहरे में पोर्स को अंदर से साफ करने में मददगार होगा। 

क्या आपको भी है नाखून चबाने की आदत? तो ये 3 टिप्स छुड़वा सकते हैं आपकी ये bad habit

चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे-Rice water benefits for skin in hindi

1. चमकती त्वचा

चेहरे के लिए चावल का पानी त्वचा को गोरा करने और चमकदार बनाने में मददगार हो सकता है। ऐसा इसलिए कि यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इस दूधिया सफेद पानी का उपयोग मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और रंग को उज्ज्वल करने में मदद करने के लिए एक प्राकृतिक और सौम्य एक्सफोलिएटर के रूप में भी किया जाता है।

 rice water benefits
Image Source : SOCIAL rice water benefits

2. त्वचा का रंग निखारता है

चावल का पानी एस्कॉर्बिक एसिड से भरपूर है। ये चावल का पानी काले धब्बों और दाग को कम करके खूबसूरत स्किन पाने में मदद करता है। ये आपको एक कोमल और समान त्वचा टोन प्रदान करता है। आप त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कोलेजन बूस्ट करता है।

सिर्फ तेल ही नहीं बालों के लिए मेथी का करें इन 3 तरीकों से प्रयोग, जानें कब और कैसे करें यूज

3. एंटी एजिंग गुणों से है भरपूर

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर चावल का पानी, स्किन में कोलेजन को बूस्ट करता है और त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। ये त्वचा में नमी पैदा करता है और फिस स्किन के अंदर लचकता बढ़ाकर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को होने से रोकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल