1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनी उम्र से 10 साल छोटी लगेंगी आप, बस अपनाएं ये Collagen booster tips

अपनी उम्र से 10 साल छोटी लगेंगी आप, बस अपनाएं ये Collagen booster tips

 Published : Nov 09, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 08:03 pm IST

कोलेजन की कमी से स्किन फटने लगती है। इससे अंदर से स्किन अजीब सी नजर आती है जैसे टूटी हुई हो। ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद से अपने चेहरे की रंगत को बदल सकती हैं। ऐसे में आप ये कोलेजन बूस्टर टिप्स को अपना सकते हैं और एजिंग के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। तो, क्या हैं ये टिप्स जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

collagen booster tips- India TV Hindi
collagen booster tips Image Source : SOCIAL

आपने महसूस किया होगा कि कई बार हमारी स्किन अपने उम्र से ज्यादा फटी हुई और खराब नजर आती है। इसके अलावा कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगते हैं। दरअसल, ये सब स्किन की अंदरूनी दिक्कत है। इसकी वजह से स्किन अपने समय से पहले खराब हो जाती है और एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में आपको अपनी स्किन में कोलेजन बूस्ट करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि कोलेजन आपकी स्किन के लिए क्या कर सकता है। तो, कोलेजन पहले तो आपकी स्किन में झुर्रियों की समस्या (Collagen booster tips) को कम कर सकता है। इसके बाद ये फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार है। तो, जानते हैं स्किन में कोलेजन बूसट करने के तरीके।

स्किन के लिए कोलेजन बूस्टर टिप्स-Collagen booster for skin

1. विटामिन सी से भरपूर फूड्स लें

स्किन के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी है। ये असल में कोलेजन बूस्टर की तरह काम करता है और स्किन में हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये आपकी स्किन में अंदर से टोनिंग करता और फाइन लाइन्स में कमी लाता है। फिर ये आपकी त्वचा को झुर्रियों से बचाता है और स्किन को जवां करने में मदद करता है। 

धनतेरस के दिन कुबेर को भोग में चढ़ाते हैं ये 3 चीजें, फटाफट लिख लें इनकी रेसिपी

2. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल आपकी स्किन के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। ये पहले तो आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और फिर इसकी टोनिंग में मददगार है। इसके अलावा ये झुर्रियों को कम करता है और स्किन में एक अलग सा ग्लो लाता है जिससे आपकी स्किन अंदर से निखरती है। 

aloevera for skin
Image Source : SOCIALaloevera for skin

3. बादाम का तेल लगाएं

बादाम का तेल लगाना आपकी स्किन के लिए कारगर तरीके से काम करती है। पहले तो ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट कर लेती है और फिर इसकी टोनिंग में मदद करती है।  साथ ही बादाम का तेल लगाना स्किन को अंदर से नरिश करने और ड्राईनेस को कम करने में मददगार है। इस प्रकार से ये तेल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है। 

दिवाली पर बिना मावा के बनाएं टेस्टी मलाई लड्डू, सिर्फ पनीर और ये 4 चीजें चाहिए, जानें पूरी रेसिपी

4. कद्दू के बीज खाएं

कद्दू के बीज आपकी स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कद्दू के बीज का तेल आपकी त्वचा की लोचपन को बढ़ाता है और स्किन की टोनिंग में मददगार है। इस प्रकार से ये स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनान में मददगार है। तो, त्वचा में कोलेजन बूस्ट करने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।  

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल