1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस हेयर केयर रूटीन से 15 दिन में बाल होंगे घने और मजबूत, आज से करें फॉलो

इस हेयर केयर रूटीन से 15 दिन में बाल होंगे घने और मजबूत, आज से करें फॉलो

 Published : Jul 14, 2023 02:31 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 02:31 pm IST

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए यहां हम आपको हेयर केयर रूटीन बता रहे हैं, जिसे फॉलो करने के 15 दिन में असर दिखने लगेगा।

daily hair care routine- India TV Hindi
daily hair care routine Image Source : FREEPIK

मानसून के मौसम में बाल कमजोर होने लगते हैं और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों का खास ख्याल न रखा जाए तो गंजे होने का डर भी रहता है। बारिश के मौसम में अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं और उनका झड़ना बंद करना चाहते हैं तो आपको बालों का खास देखभाल करनी होगी। यहां हम आपको बालों को मजबूत बनाने और घने करने के लिए एक हेयर केयर रूटीन बता रहे हैं जिसे फॉलो करने के बाद आपके बालों की काया 15 दिनों में बदल जाएगी।

हेयर केयर रूटीन (Hair Care Routine)

दोमुंहे बाल और बालों का झड़ना रोकने के लिए आपके हेयर केयर रूटीन कम से कम 2 हफ्तों तक फॉलो करना होगा। इसे फॉलो करने के बाद आपके बाल अच्छे हो जाएंगे।

चंपी है जरूरी

बालों को धोने से पहले तेल से चंपी करना न भूलें। बालों में तेल हल्का गुनगुना कर के लगाएं, ऐसा करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। तेल लगाने के 1 घंटे बाद आप बाल धो सकते हैं।

बालों को कैसे धोएं

बालों को धोने के लिए हमेशा सल्फेट-मुक्त शैंपू का इस्तेमाल करें। आप अपने बालों को बेबी शैंपू से भी धो सकते हैं। ध्यान रखें कि बरसात के मौसम में बालों को 3 से 4 बार हफ्ते में धोएं।

हेयर मास्क

जब बालों को धोने से पहले आप तेल लगाएं तब हेयर मास्क का प्रयोग न करें। बाल रूखे होने पर हेयर मास्क लगाएं, आप घर में अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके अलावा शहद और केला को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों पर अच्छे से लगाएं। ऑयली बालों में दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं। हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

हेयर सीरम का इस्तेमाल

हफ्ते में कम से कम 2 बार हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। आप अपना बालों के मुताबिक बाजार से ऑर्गेनिक हेयर सीरम ले सकते हैं। इसे बालों पर लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल न करें। तेज धूप और हवा से अपने बालों को बचाएं, बालों को धूप से बचाने के लिए सिर को कॉटन के दुपट्टे से ढककर निकलें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: बेदाग निखरी त्वचा के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 3 तेल, हफ्तेभर में दिखेगा असर

झाड़ू जैसे बालों को बनाएं सिल्की, इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें अंडा

सफेद बालों को रंगने के लिए बंद करें केमिकल्स का इस्तेमाल, लगाएं ये 3 नेचुरल डाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल