1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह पेट साफ होने में आती है दिक्कत? सख्त मल और कब्ज से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 चीजें

सुबह पेट साफ होने में आती है दिक्कत? सख्त मल और कब्ज से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 चीजें

 Published : Jul 14, 2023 07:06 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 07:06 am IST

How To Clean Stomach: सुबह के समय पेट साफ न हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है। यहां जानें सख्त मल और कब्ज के समस्या को दूर करने का इलाज।

tips to quickly relieve constipation- India TV Hindi
tips to quickly relieve constipation Image Source : FREEPIK

रोजाना सुबह अगर पेट साफ हो जाए तो दिन अच्छा रहता है लेकिन अगर सख्त मल और कब्ज हो जाए तो दिनभर पेट दर्द की समस्या हो सकती है। पेट साफ रहेगा तो शरीर से बीमारियां भी दूर रहेंगी, कई बार ऑयली और तलाभुना खाना खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके अलावा लाइफस्टाइल के कारण भी कब्ज और सख्त मल की समस्या होने लगती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने शरीर को बीमारियों से दूर रख सकते हैं और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

तुरंत कब्ज तोड़ने के उपाय? (How to relieve constipation)

  1. कब्ज से राहत पाने के लिए आप मेथीदाना का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना 1 गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगली सुबह मेथी के दानों को चबाकर खाएं और इसके पानी को पिएं। ऐसा करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
  2. कब्ज और सख्त मल की समस्या दूर करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। दिनभर में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पिएं। दूध पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
  3. कब्ज और सख्त मल की समस्या में ईसबगोल कारगर साबित होता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में ईसबगोल मिलाकर लें। ईसबगोल से आपका सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।
  4. रात में डिनर करने के बाद गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं। इसे पीने से पेट की समस्या खत्म होती है और पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है।
  5. कब्ज से सुबह के समय छुटकारा पाने के लिए आप खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इसे पीने से कब्ज दूर होगी और आपका पेट साफ हो जाएगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: कैल्शियम की कमी दूर करती है ये सस्ती चीज, हड्डियों के लिए है वरदान

पेट के अल्सर को ठीक करेगा बांस का पत्ता, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

आयुर्वेद में इन पत्तों को 'जादुई दवा' कहते हैं, इस्तेमाल से जोड़ों का दर्द होता है गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।