1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण, दिलकश अदाओं से जीता हर किसी का दिल

एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण, दिलकश अदाओं से जीता हर किसी का दिल

 Edited By: Shivani Singh
 Published : Feb 25, 2022 08:31 pm IST,  Updated : Feb 25, 2022 08:34 pm IST

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर काफी सिंपल लुक में नजर आईं। उनकी सादगी देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जा रहा है।

Deepika Padukone - India TV Hindi
Deepika Padukone  Image Source : YOGEN SHAH

Highlights

  • दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर आईं नजर
  • दीपिका ने अपने एयरपोर्ट लुक से जीता हर किसी का दिल

दीपिका पादुकोण अरपनी एक्टिंग के साथ-साथ शानदार फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के दौरान गॉर्जियस लुक्स में नजर आईं। एक बार फिर अपने एयरपोर्ट लुक के कारण सोशल मीडिया पर छा गई हैं। 

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं। '83' एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की स्किन टाइट लेगिंग के साथ मैचिंग शर्ट स्टाइल टॉप कैरी किया। इस लुक के साथ दीपिका ने व्हाइट कलर की हील्स पहनीं। एक्ट्रेस का ये कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

Deepika Padukone
Image Source : YOGEN SHAH Deepika Padukone 

इस कूल लुक के साथ दीपिका ने मिनिमल मेकअप के साथ मैट लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में पौनी टेल बांधी। दीपिका का ये लुक गर्मियों के लिए बेस्ट है। 

Deepika Padukone
Image Source : YOGEN SHAH Deepika Padukone 

वहीं हाल में ही दीपिका फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की पोस्ट वेडिंग पार्टी में पहुंची थी। उन्होंने अपने लुक से एक बार फिर हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। 

Deepika Padukone
Image Source : YOGEN SHAH Deepika Padukone 

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इटैलियन लक्जरी फैशन लेबल Dolce & Gabbana के कलेक्शन से ब्लैक कलर की मिड लेंथ बॉडीकॉन ड्रेस चुनी। इस ड्रेस में किनारे की तरफ क्रिसक्रॉस डिजाइन बनी है। किनारे से डोरियों की मदद से बंधी इस ड्रेस की स्केवअर शेप नेकलाइन है। इस लुक में भी दीपिका काफी स्टनिंग नजर आ रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल