1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नकली आईलैशेज लगाना छोड़िए, इन होम रेमेडीज से पाएं लंबी और घनी पलकें, बढ़ेगी खूबसूरती

नकली आईलैशेज लगाना छोड़िए, इन होम रेमेडीज से पाएं लंबी और घनी पलकें, बढ़ेगी खूबसूरती

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 04, 2022 08:46 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 08:46 pm IST

Eyelash Growth Tips: बाजार में मिलने वाले मंहगे- मंहगे प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट भी कई बार देखने को मिल जाते हैं। ये भी कारण है कि लड़कियां इनका इस्तेमाल करने से कतराती हैं। ऐसे में आप अपनी पलकों को नेचुरल तरीकों से घना और लंबा बना सकते हैं।

 Eyelash growth Tip- India TV Hindi
Eyelash growth Tip Image Source : FREEPIK

Eyelash growth Tips: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में हमारी पलकें अहम रोल निभाती हैं। ऐसे में हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी आईलैशेज लंबी, घनी और काली हो। जब आप किसी ऐसी लड़की को देखते हैं, जिसे हर दिन मस्कारा की ज़रूरत नहीं होती है, क्योंकि उसकी पलकें नेचुरल रूप से बड़ी होती हैं। ये देखना आपको सरप्राइजिंग लगता होगा। अगर आपने लंबी पलकें पाने के लिए हर संभव कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद आपको अच्छा रिजल्ट नहीं मिला, तो आप कुछ जानदार घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं, जिनसे आप अपनी पलकों को घना और खूबसूरत बना सकती हैं। 

1- इन तेलों की मालिश 

पलकों को लंबी करने के लिए कुछ तेल की मालिश काफी प्रभावी मानी जाती है। आईलैशेस को खूबसूरत और हाइड्रेटेड रखने के लिए जैतून का तेल, नारियल का तेल, अरंडी का तेल, बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा बादाम का तेल और तिल का तेल भी इसलिए असरदार बताया जाता है। इन सभी तेलों में से किसी को भी रात में सोने से पहले लगाना शानदार तरीका माना जाता है।  इन तेलों की मालिश आपकी पलकों को घनी करने में मददगार हो सकती है।

2- एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा और बालों को सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके अलावा पलकों को घनी और मोटी बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। थिक आईलैशेस के लिए हफ्ते में तीन बार फ्रेश एलोवेरा जेल को निकालकर पलकों पर लगाने से फायदा मिलता है। ‌

3- विटामिन ई ऑयल

विटामिन ई ऑयल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इससे सुंदर और घनी पलकों को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए एक विटामिन ई कैप्सूल को काट लें और इसमें से इसके तेल को निकालकर उंगलियों के जरिए अपनी आईलैशेस पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। इस प्रक्रिया को रोजाना करने से आपको सुंदर पलकें और आकर्षक मिलने में मदद होगी। 

4- पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली से भी पलकों को मोटा और आकर्षक बनाया जा सकता है। ‌इसे बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली और विटामिन ई ऑयल की आवश्यकता होती है। इन दोनों सामग्रियों को आपस में मिक्स करके मस्कारा ब्रश की मदद से पलकों और भौहें पर लगाएं। इस होम रेमेडी को आप दिन में दो बार उपयोग में ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Winter Season: गर्म कपड़े खरीदने की कर रहें हैं तैयारी तो जरूर जानें हीटेड जैकेट के बारे में

Winter Skin Care: सर्दियों में आपकी स्किन भी हो रही है ड्राई? चमकदार त्वचा पाने के लिए ये घरेलू नुस्खें आजमाएं

Skin Care Tips: पिंपल, टैनिंग और स्किन की झुर्रियों से हैं परेशान? दही का ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल