1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्लोइंग स्किन के लिए खीरा के ड्रिंक को डाइट में करें शामिल, चेहरे से दाग-धब्बों की होगी छुट्टी, मिलेगा नेचुरल निखार

ग्लोइंग स्किन के लिए खीरा के ड्रिंक को डाइट में करें शामिल, चेहरे से दाग-धब्बों की होगी छुट्टी, मिलेगा नेचुरल निखार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 06, 2024 08:35 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 08:35 pm IST

स्किन के लिए महंगे ट्रीटमेंट लेने से ज़्यादा ज़रूरी है आप अपनी लाइफस्टाइल बेहतर करें, डाइट पर ध्यान दें। बेहतरीन डाइट स्किन को लम्बे समय तक जवां बनाए रखेगी। जैसे- अपनी स्किन को हाइड्रेशन से भरपूर अपनी डाइट में खीरा का जूस शामिल करें।

cucumber drink For Skin Care - India TV Hindi
cucumber drink For Skin Care Image Source : SOCIAL

स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक ट्रीटमेंट लेती हैं ताकि चेहरे का निखार बरकरार रहे। तमाम तरह के ट्रीटमेंट, फेशियल के बावजूद भी चेहरा कुछ ही दिनों में डल और बेजान हो जाता है। दरअसल, स्किन के लिए महंगे ट्रीटमेंट लेने से ज़्यादा ज़रूरी है आप अपनी लाइफस्टाइल बेहतर करें, डाइट पर ध्यान दें। बेहतरीन डाइट स्किन को लम्बे समय तक जवां बनाए रखेगी। जैसे- अपनी स्किन को हाइड्रेशन से भरपूर अपनी डाइट में खीरा का जूस शामिल करें। खीरा में ऐसी कई गुण पाए जाते हैं जो स्किन का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। चलिए जानते हैं खीरा से स्किन की कौन सी परेशानियां दूर होती हैं और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

स्किन की इन परेशानियों में कारगर है खीरा:

खीरे में 96% पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरे धूप और चकत्ते से होने वाली लालिमा और जलन को कम करता हैं। इसमें मौजूद  एंटी इन्फ्लामेट्री गुण सूजन और पफीनेस को कम करने में मदद करते हैं। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है। यह पोर्स को साफ करने और मुंहासों को भी कम करता है। खीरे झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं। खीरे में मौजूद विटामिन K चोट के निशानों को भरने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

खीरा डिटॉक्स वॉटर है स्किन के लिए फायदेमंद

खीरा से बना डिटॉक्स वॉटर आपकी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है। सुबह खीरे का जूस पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं और त्वचा में चमक आती है। एक खीरा, ज़रा सा अदरक का टुकड़ा, पुदीने की पत्तियां, आधा चम्मच नीम्बू का रस, पिंक साल्ट और एक गिलास पानी ग्राइंडर जार में डालें और बारीक ग्राइन करें। इस डिटॉक्स वॉटर के रेगुलर सेवन से स्किन ग्लो करने लगेगी।

ऐसे भी कर सकते हैं खीरा का इस्तेमाल

आप खीरा का प्राकृतिक टोनर भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए खीरे को पीसकर छान लें और फिर एक स्प्रे बॉटल में रखें। और जब भी मौका मिले स्किन पर स्प्रे करें। वहीँ आप इसका फेस पैक भी बना सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए खीरे के रस और दही को बराबर मात्रा में मिलाएं और स्किन पर लगाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल