1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैनिंग को छूमंतर कर सकती है ये एक चीज, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

टैनिंग को छूमंतर कर सकती है ये एक चीज, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 25, 2024 01:30 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 03:02 pm IST

गर्मियों में अक्सर लोगों की स्किन टैन हो जाती है। टैनिंग की वजह से स्किन काफी ज्यादा डल लगने लगती है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के असरदार तरीके के बारे में जानते हैं।

How to remove tanning?- India TV Hindi
How to remove tanning? Image Source : PEXELS

गर्मियों में तपती धूप में बाहर निकलने की वजह से स्किन का निखार खो जाता है। गर्मियों में स्किन टैनिंग का शिकार बन जाती है। टैनिंग की वजह से आपको कुछ और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप भी अपने स्किन की डलनेस को दूर करना चाहते हैं तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस एक चीज को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। 

स्किन के लिए वरदान कच्चा दूध  

आपको अपने स्किन केयर रूटीन में गाय के कच्चे दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाय का दूध न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे दूध में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी टैनिंग को काफी हद तक रिमूव कर सकते हैं। 

कैसे करना चाहिए इस्तेमाल?

आपको रात में सोने से पहले हर रोज कच्चे दूध को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। अब आपको अगली सुबह उठकर फेस वॉश कर लेना है। महज कुछ ही हफ्तों में आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा और आपकी स्किन एक बार फिर से नेचुरली ग्लो करने लग जाएगी। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए ये दादी-नानी का नुस्खा वाकई में आपके बहुत काम आने वाला है। अगर आप चाहें तो कच्चे दूध को क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर की तरह भी यूज कर सकत हैं।

कच्चे दूध में पाए जाने वाले तत्व

कच्चे दूध में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड आपकी स्किन की हेल्थ को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। साथ ही कच्चे दूध के रेगुलर इस्तेमाल की वजह से आपकी स्किन गर्मियों में हाइड्रेटेड रहेगी। ड्राई स्किन से परेशान लोगों के लिए भी कच्चा दूध एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। कच्चा दूध आपके चेहरे की रंगत को इम्प्रूव करने के साथ-साथ आपकी स्किन को सॉफ्ट भी बना सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल