1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hair care: बालों के लिए भी फायदेमंद है कद्दू के बीज, ऐसे करें इस्तेमाल

Hair care: बालों के लिए भी फायदेमंद है कद्दू के बीज, ऐसे करें इस्तेमाल

 Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 27, 2022 05:40 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 05:40 pm IST

Healthy hair tips: कद्दू हमारे सेहत को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ ही बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके बीजों का इस्तेमाल बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जा सकता है। इस नेचुरल तरीके को नियमित रूप से अपनाया जाए तो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद मिल सकती है।

twitter- India TV Hindi
Hair care Image Source : TWITTER

Healthy Hair Tips: कद्दू के बीजों में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी किसी चमत्कारिक फायदे से कम नहीं होते। इनके सीड्स में क्यूक्रबिटासिन एमिनो एसिड पाया जाता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में हमारी मदद करते हैं। यही नहीं कद्दू के बीजों में विटामिन ई और विटामिन सी उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषण देने में और इनके तेजी से विकास करने में सहायता करते हैं। अगर आप कद्दू इस्तेमाल करने के बाद इसके बीजों को फेंक देते हैं तो आप इनके फायदों के बारे में जानकर कभी भी इनको फेंकना पसंद नहीं करेंगें।

कद्दू के बीजों से बनाएं शानदार हेयर मास्क

जो लोग ऑइली स्कैल्प से परेशान होते हैं, उनके लिए यह बेस्ट तरीका है। ऑइलीनेस को दूर करने के लिए आप घर पर ही इस रेसिपी को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के बीजों को साफ करके इसे मिक्सी में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें और इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने बालों में 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद अपने बालों को नार्मल पानी से धो लें। 

Hair Dandruff: सर्दी में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? ये 5 घरेलू नुस्खे दूर करेंगे आपकी टेंशन

पंपकिन सीड्स हेयर पैक

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच कद्दू के बीजों को मिक्सी में डालकर पीस लीजिए और पेस्ट में दही व शहद को भी मिक्स करें और तीनों चीजों को आपस में अच्छी तरीके से फेंटें। अब इस तैयार मिश्रण को आपको अपने बालों में अप्लाई करना है। आधे घंटे हो जाने के बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लीजिए।

कद्दू के बीजों से घर पर तैयार करें होममेड ऑयल

कद्दू के बीजों से ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के अंदर से बीजों को निकालकर उसे अच्छी तरह साफ कर लें और इसे तेज धूप में सुखाएं। इसके बाद कोकोनट आयल और कद्दू के सीड्स को मिलाकर एक मिक्सर में पीस लीजिए। अब इस घोल को एक कटोरी में निकाल लें ।  फिर गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रख दीजिए। इसके बाद इसमें नारियल तेल और कद्दू के बीजों का पेस्ट डालें। इसे थोड़ी देर के लिए इसी तरीके से छोड़ दें, लेकिन इस रेसिपी के दौरान गैस की आंच धीमी ही रखें। जब पेस्ट में से तेल अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें और इस तेल को छन्नी के माध्यम से छानकर किसी साफ बोतल में स्टोर कर लें।

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल