1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल्स से छुटकारा दिलाएंगी ये नेचुरल चीजें, जानें स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का सही तरीका

पिंपल्स से छुटकारा दिलाएंगी ये नेचुरल चीजें, जानें स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2024 07:59 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 08:00 am IST

क्या आपके चेहरे पर भी पिंपल्स ने अटैक कर दिया है? अगर आप भी पिंपल्स की छुट्टी कर अपने चेहरे की खूबसूरती को वापस लाना चाहते हैं तो दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखें।

Home Remedies to get rid of pimples- India TV Hindi
Home Remedies to get rid of pimples Image Source : FREEPIK

चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। बरसाती मौसम में पिंपल्स की समस्या अक्सर बढ़ जाती है। अगर आप भी स्किन से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं तो दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। आइए कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में जानते हैं जो आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती हैं। 

मददगार साबित होगा एलोवेरा

एलोवेरा आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा में पाए जाने वाले तत्व न केवल पिंपल्स को दूर करने बल्कि आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। रात में सोते समय अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और अगली सुबह ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। इस तरह से एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप पिंपल्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 

इस्तेमाल कर सकते हैं शहद

औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको रात में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद की कुछ ड्रॉप्स को पिंपल्स पर लगाना है और फिर अगली सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लेना है। आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

असरदार साबित होगी ग्रीन टी

पिंपल्स को कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ग्रीन टी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के लिए आपको ग्रीन टी बैग को एक कप पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। अब आप इसे पिंपल्स पर अप्लाई कर सकते हैं। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कील-मुंहासों की छुट्टी करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

छूमंतर हो जाएगी स्किन टैनिंग, इस्तेमाल करें ये नेचुरल स्क्रब्स, कुछ ही हफ्तों में पाएं ग्लोइंग त्वचा

मुल्तानी मिट्टी से घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, दमकने लगेगी त्वचा, दूर हो जाएंगी स्किन से जुड़ी समस्याएं

त्वचा के लिए फायदेमंद अंजीर का पानी, जानें स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल