1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. छूमंतर हो जाएगी स्किन टैनिंग, इस्तेमाल करें ये नेचुरल स्क्रब्स, कुछ ही हफ्तों में पाएं ग्लोइंग त्वचा

छूमंतर हो जाएगी स्किन टैनिंग, इस्तेमाल करें ये नेचुरल स्क्रब्स, कुछ ही हफ्तों में पाएं ग्लोइंग त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 29, 2024 06:45 am IST,  Updated : Jul 29, 2024 06:45 am IST

तेज धूप में बाहर निकलने की वजह से स्किन टैन हो जाना बेहद आम बात है। अगर आप भी टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको घर पर कुछ नेचुरल स्क्रब्स को बनाकर जरूर देखना चाहिए।

Natural scrubs to get rid of tanning- India TV Hindi
Natural scrubs to get rid of tanning Image Source : FREEPIK

टैनिंग की वजह से अक्सर आपकी खूबसूरती कम हो जाती है। अगर आप भी नेचुरली टैनिंग को रिमूव करना चाहते हैं तो कुछ स्क्रब्स आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही स्क्रब्स को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। इसके अलावा हम आपको इन स्क्रब्स को इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।  

बेसन और दही से बना स्क्रब

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको बेसन और दही को अच्छी तरह से मिक्स कर स्क्रब बना लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस स्क्रब को महज 10 मिनट तक अपनी स्किन पर लगाए रखें। त्वचा को धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। दरअसल, बेसन में पाए जाने वाले एक्सफोलिएटिंग गुण और दही में पाए जाने वाले मॉइश्चराइजिंग गुण टैनिंग को रिमूव कर आपकी स्किन के ग्लो को वापस लाने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

यूज कर सकते हैं कॉफी स्क्रब 

कॉफी भी आपकी स्किन से टैनिंग को रिमूव करने में असरदार साबित हो सकती है। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए आधी कप कॉफी और आधी कप शुगर में 2 स्पून ऑलिव ऑइल और 2 स्पून विटामिन के कैप्सूल मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस स्क्रब को स्किन पर लगाएं और टैनिंग से छुटकारा पाएं। 

कोकोनट ऑइल और शुगर से बना स्क्रब

टैनिंग को अलविदा कहने के लिए आपको एक कटोरी में कोकोनट ऑइल और पिसी हुई शुगर को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इस स्क्रब से टैन्ड स्किन पर लगभग 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर लगभग 10-15 मिनट के बाद धो लें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस स्क्रब को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर बनाए गए इस नेचुरल स्क्रब की मदद से कुछ ही हफ्तों में आपकी टैनिंग छूमंतर हो जाएगी। 

इस तरह के स्क्रब्स को पूरी स्किन पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल