1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की कई समस्याओं का हल है अलसी का तेल, जानें इसे घर में बनाने का तरीका और इस्तेमाल के फायदे

बालों की कई समस्याओं का हल है अलसी का तेल, जानें इसे घर में बनाने का तरीका और इस्तेमाल के फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 24, 2023 09:38 am IST,  Updated : Jul 24, 2023 09:38 am IST

बालों के लिए अलसी का तेल: बालों के लिए आप अलसी के तेल का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं बनाने का तरीका।

alsi_oil_for_hairgrowth- India TV Hindi
alsi_oil_for_hairgrowth Image Source : SOCIAL

बालों के लिए अलसी का तेल: आजकल बालों की समस्या बढ़ गई है। भले ही इसका कारण प्रदूषित वातावरण, डाइट औस स्ट्रेस से जुड़ी कमियां हो पर इसकी वजह से आपके बालों की सेहत प्रभावित रहती है। दरअसल, इन तमाम कारणों से आपके बालों का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, कोलेजन असंतुलित होता है और आपके बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आप बालों के लिए अलसी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका तेल बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।

बालों के लिए अलसी का तेल कैसे बनाएं-How to make flaxseed oil for hair growth

बालों के लिए आप अलसी का तेल, घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरुरत नहीं है। आपको करना ये है कि असली के बीजों को भून कर इसे दरदरा करके पीस लें। फिर नारियल तेल में इन बीजों को पका लें और उसके बाद इस तेल को छान कर एक डिब्बे में रख लें और इसका इस्तेमाल करें। तेल को बनाने का दूसरा तरीका ये है कि अलसी के बीजो को पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। इसके बाद जब भी आप बालों में तेल लगाएं, इस तेल में अलसी के बीजों के इस पाउडर को मिला लें। फिर इसे अपने बालों में लगा, स्कैल्प पर मसाज करें। लगभग 1 घंटे रखें और फिर बालों को शैंपू कर लें।

बारिश में इस इंफेक्शन के कारण जांघ और पैरों में होती है दानेदार खुजली, बालों की जड़ों में निकलते हैं फफोले

बालों के लिए अलसी के तेल के फायदे-flaxseed oil benefits for hair growth

1. प्रोटीन बूस्टर है अलसी का तेल

अलसी के बीजों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि बालों की जड़ों को पोषण देता है और इन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है। जब आप अलसी का तेल लगाते हैं तो ये सबसे पहले स्कैल्प में जाकर डैमेज कंट्रोल करता है और बालों की कमजोर जड़ों को नमी प्रदान करता है ताकि वो टूटकर झड़ न जाएं। तो, अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो, अलसी का तेल लगा लें।

flaxseed oil
Image Source : FREEPIKflaxseed oil

Sawan 2023: इस उमस भरी गर्मी में व्रत रखा है तो डिहाइड्रेशन को लेकर रहें सचेत, ये 3 जूस आएंगे आपके काम

2. सफेद बालों की समस्या में कारगर

अलसी के तेल में विटामिन ई और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। ये तेल आपके ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, कोलेजन बूस्ट करता है और सफेद होते बालों पर रोक लगाता है। इस प्रकार से जिन लोगों के भी बाल सफेद हैं उन्हें अपने सफेद बालों के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल