1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बाथरूम में रख लें ये 1 चीज, हफ्तेभर लगाने से ट्यूबलाइट जैसा चमकने लगेगा चेहरा

बाथरूम में रख लें ये 1 चीज, हफ्तेभर लगाने से ट्यूबलाइट जैसा चमकने लगेगा चेहरा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 14, 2023 01:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 01:49 pm IST

Face Pack For Fairness: फेस को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना है तो इसके लिए किचन में मौजूद एक सामान बड़े काम का है। आप बेसन का इस्तेमाल त्वचा को गोरा, फेस के बाल हटाने और पिगमेंटेशन दूर करने के लिए कर सकते हैं। बेसन से चेहरे की रंगत ही बदल जाएगी।

Besan For Skin- India TV Hindi
बेसन फेसपैक Image Source : FREEPIK

Benefits of Besan: पुराने जमाने में लोग फेस को क्लीन करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करते थे। दादी नानी आज भी कहती हैं चेहरे को साफ करना है तो बेसन लगाया करो। बच्चों के पैदा होने के बाद उन्हें काफी समय तक बेसन से नहलाया जाता है, ताकि जन्म के बाल हट जाएं और रंग साफ हो जाए। जब फेसवॉश नहीं हुआ करते थे तो लोग बेसन के अलग अलग तरह के फेसपैक बनाकर इस्तेमाल करते थे। महिलाएं चेहरे को साफ करने के लिए बेसन का ही इस्तेमाल करती थीं। चेहरे पर बेसन लगाने के इतने फायदे हैं कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे। महंगे से महंगा फेसवॉश भी इसके सामने फेल है। जानिए चेहरे पर बेसन लगाने से क्या फायदा होता है और इसे कैसे इस्तेमाल करें।

चेहरे को गोरा बनाने के लिए फेसपैक

चेहरे को गोरा बनाना है तो आप इसके लिए बेसन का बना फेसपैक इस्तेमाल करें। 1 हफ्ते इस पैक को लगाने के बाद आपका रंग एकदम साफ हो जाएगा। आपको बेसन फेसपैक बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच बेसन, 1 पिंच हल्दी और कच्चा दूध लेना है। तीनों चीजों को मिलाकर पतला पेस्ट जैसा बना लें। अब पैक को 15 मिनट फेस पर लगाए रखें। अब बेसन को हल्के हाथ से मलते हुए साफ करें। आपको 8-10 दिन इसी तरह से बेसन का इस्तेमाल करना है। आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे। चेहरा गोरा हो जाएगा और टैनिंग बिल्कुल गायब हो जाएगी। ध्यान रखें कि इसके बाद फेस पर साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करना है।

बेसन से बनाएं फेस स्क्रब 

आप बेसन को स्क्रब के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में थोड़ा कच्चा दूध या दही मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा चोकर भी मिला सकते हैं। स्क्रब बनकर तैयार है आप इसे हल्के हाथों से बालों के उल्टे डायरेक्शन में रगड़ते हुए फेस को साफ करें। इससे चेहरे पर मौजूद बाल भी धीरे-धीरे कम हो जाएंगे और फेस क्लीन हो जायेगा। 

बेसन के फायदे?

  • त्वचा पर बेसन एक नेचुरल एक्सफॉलियेटर के जैसे काम करता है।
  • स्किन पर बेसन लगाने से डेड स्किन सेल रिमूव होती है और स्किन  में चमक आने लगती है।
  • बेसन और हल्दी को मिलाकर पैक बनाकर लगाने से रंग गोरा होता है और चेहरा क्लीन हो जाता है।
  • बेसन में एंटी टैनिंग तत्व होते हैं जो चेहरे, घुटने ,गर्दन और हाथों का कालापन दूर करता है।
  • बेसन और हल्दी का उबटन फेस पर नेचुरल वैक्स की तरह काम करता है। इससे फेस के बाल क्लीन होते हैं।
  • बेसन को दूध, दही, शहद या एलोवेरा किसी के भी साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल