1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेदाग और निखरी हुई त्वचा के लिए फायदेमंद आंवला, ऐसे बनाएं फेस पैक, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

बेदाग और निखरी हुई त्वचा के लिए फायदेमंद आंवला, ऐसे बनाएं फेस पैक, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 29, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 11:41 pm IST

क्या आप जानते हैं कि आंवला आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए आंवला फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

आंवला फेस पैक- India TV Hindi
आंवला फेस पैक Image Source : FREEPIK

आंवला में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। आंवला फेस पैक बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन नेचुरल चीजों की जरूरत पड़ेगी। क्या आप जानते हैं कि आंवला पाउडर, दही और शहद जैसी केमिकल फ्री चीजों को यूज करके आप आसानी से फेस पैक बना सकते हैं?

कैसे बनाएं फेस पैक?

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में आंवला पाउडर निकाल लीजिए। अगर आप चाहें तो आंवला पाउडर की जगह आंवला के पिसे हुए गूदे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब इसी कटोरी में दही और शहद भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

इस्तेमाल करने का तरीका

आपको आंवला फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आंवला फेस पैक आपकी त्वचा की डीप क्लीनिंग कर स्किन के निखार को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आंवला फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आंवला फेस पैक की मदद से रूखी बेजान त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल