1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुड़हल के लाल फूलों से बनाएं तेल, बालों की सारी समस्याओं में करेगा असरदार काम

गुड़हल के लाल फूलों से बनाएं तेल, बालों की सारी समस्याओं में करेगा असरदार काम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 09, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 01:11 pm IST

Hibiscus Flower Oil For Hair: बगीचे में खिलने वाले गुड़हल के फूलों से आप घर में तेल बना सकते हैं। इस तेल को लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का टूटना काफी कम हो जाता है। इस तेल को बनाकर 6 महीने के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

Hibiscus Flower Oil - India TV Hindi
Hibiscus Flower Oil Image Source : FREEPIK

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया है जो बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसी ही नेचुरल चीज है गुड़हल का पौधा, जिसके फूल और पत्तियों को बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। गुड़हल का फूल (Hibiscus Flower) में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें अमीनो एसिड्स होते हैं और साथी ही फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं, जो हानिकारक यूवी रेज से बालों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आप गुड़हल के फूलों से तेल बनाकर रोजाना बालों में लगाएं। काफी फायदा होगा। गुड़हल के फूलों से बने तेल को लगाने से बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा। जानिए कैसे घर में गुड़हल का तेल बनाकर तैयार किया जा सकता है। 

कैसे बनाते हैं गुड़हल के फूलों का तेल

  • इस तेल को बनाने के लिए आपको 10-15 गुड़हल के लाल फूल लेने हैं और साथ में कुछ पत्तियां भी ले लें। 

  • पत्तों और फूलों को पहले साफ पानी से धो लें और पानी को पूरी तरह से निकल जाने दें।

  • एक कड़ाही में नारियल का तेल डालें और तेल में गुड़हल के पत्ते और फूल डालकर पकाएं।

  • आपको तेल को तब तक पकाना है जब तक कि तेल का रंग न बदल जाए।

  • तेल का रंग जब हल्का लाल सा हो जाए तो गैस बंद कर दें और तेल को कड़ाही में ही रहने दें।

  • करीब 6-7 घंटे के बाद तेल को छान लें और किसी बोतल में भरकर रख लें।

  • इस तेल को आप नियमित रूप से बालों को धोने से पहले मसाज करें और करीब 1-2 घंटे लगा रहने दें।

  • हफ्ते में कम से कम 2 बार आप गुड़हल के फूलों से बने इस तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

  • घर पर इस तरह से बना गुड़हल के फूलों का तेल करीब 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

  • बालों पर गुड़हल का तेल लगाने से बालों के झड़ने की समस्या और बालों के सफेद होने की समस्या कम होगी।

  • इस तेल को लगाने से बालों की लंबाई भी तेजी से बढ़ने लगेगी और बाल घने भी हो जाएंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल