1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा है इन 2 समस्याओं का हल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा है इन 2 समस्याओं का हल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 14, 2023 09:08 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 11:51 pm IST

बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा: प्याज का रस और एलोवेरा, आपके बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। क्यों और कैसे, जानते हैं इसे बारे में।

onion_with_aloevera- India TV Hindi
onion_with_aloevera Image Source : SOCIAL

बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा: प्याज का रस बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और फिर बालों की ग्रोथ बढ़ता है। इसके अलावा ये हर्बल उपाय आपके बालों की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपके बालों की जड़ों में कोलेजन को बूस्ट करता है और इसकी रंगत को बेहतर बनाए रखता है। लेकिन, आज हम प्याज और एलोवेरा (onion and aloe vera for hair growth) के इस्तेमाल की बात करेंगे कि कैसे ये बालों के लिए फायदेमंद है।

बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा के फायदे-Onion juice with aloe vera benefits in hindi

1. हेयर डैमेज में मददगार 

हेयर डैमेज में प्याज का रस और एलोवेरा बहुत फायदेमंद है। ये असल में सल्फर और किरेटिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। ये प्रोटीन से भरपूर है और हेयर डैमेज को सही करता है। ये आपके हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखता है और इनकी ग्रोथ बढ़ता है। ये आपके बालों की कंडीशनिंग करता है और बालों को हेल्दी रखता है।

aloevera
Image Source : SOCIALaloevera

इस हेयर केयर रूटीन से 15 दिन में बाल होंगे घने और मजबूत, आज से करें फॉलो

2. स्कैल्प को हेल्दी रखने में मददगार

प्याज का रस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है और ये हेयर सेल्स को हेल्दी रखता है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और बालों को झड़ने से बचाता है। इसके अलावा ये स्कैल्प में सूजन को रोकता है और आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इस प्रकार से ये बालों को हेल्दी रखता है। इसके अलावा ये एंटीडैंड्रफ भी है और स्कैल्प को साफ करता है और डैंड्रफ से बचाता है।

एंटी एसिडिक गुणों से भरपूर है शंखपुष्पी, पेट से जुड़ी इन 3 समस्याओं में है फायदेमंद

बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा कैसे इस्तेमाल करें-How to make onion and aloe vera juice in hindi

बालों के लिए प्याज का रस और एलोवेरा कई प्रकार से फायदेमंद है। आपको करना ये है कि प्याज के रस को एलोवेरा के साथ मिला लें और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से अपना बाल वॉश करें। थोड़ी देर बाद बालों को शैंपू कर लें। तो, इन तमाम कारणों से आपको अपने बालों में प्याज का रस लगाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल