1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो लगाना शुरू कर दें ये तेल, नहीं पड़े हेयर डाई करने की जरूरत

सफेद बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो लगाना शुरू कर दें ये तेल, नहीं पड़े हेयर डाई करने की जरूरत

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 29, 2026 08:00 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 08:00 pm IST

सफेद बालों को फिर से काला करने की चाहत में अक्सर हम केमिकल वाले कलर्स का सहारा लेते हैं, जो बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो कुछ खास तेलों का मिश्रण जादू की तरह काम कर सकता है।

सफेद बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो लगाना शुरू कर दें ये तेल- India TV Hindi
सफेद बालों को बनाना चाहते हैं नेचुरली काला, तो लगाना शुरू कर दें ये तेल Image Source : FREEPIK

आज के समय में खान पान की खराब आदतें और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। अनहेल्दी स्नैकिंग की वजह से छोटे बच्चों के बाल भी सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है जिसकी वजह से बालों और स्कैल्प को डैमेज कर देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ तेल को लगाने से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए कौन सा तेल लगा सकते हैं। 

1. कलौंजी और नारियल का तेल

कलौंजी के बीजों में बालों को काला करने वाले पिगमेंट को बनाए रखने के गुण होते हैं। इसके लिए नारियल तेल में एक चम्मच कलौंजी डालकर इसे तब तक गर्म करें जब तक कलौंजी काली न हो जाए। फिर इसे ठंडा करके बालों पर लगाएं। यह मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाता है।

2. आंवला का तेल
आंवला विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है, जो बालों को जड़ से काला करने के लिए सबसे पुराना और प्रभावी नुस्खा माना जाता है। इसके लिए लोहे की कड़ाही में नारियल तेल और सूखे आंवले के टुकड़ों को तब तक उबालें जब तक तेल काला न हो जाए। लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करने से तेल में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो बालों के लिए टॉनिक का काम करती है।

3. करी पत्ता और तेल 
करी पत्ते में विटामिन B कॉम्प्लेक्स होता है, जो बालों के रोम को पोषण देता है। इसके लिए नारियल तेल में मुट्ठी भर करी पत्ता डालकर काला होने तक पकाएं। इसे छानकर हफ्ते में दो बार लगाएं। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।

4. सरसों का तेल और मेथी
सरसों के तेल तासीर में गर्म होती। इसे लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके लिए सरसों के तेल में मेथी दाना डालकर हल्का गर्म करें। यह बालों को गहरा रंग देने और उन्हें घना बनाने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल