Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में बाहर निकलने की वजह से काले हो गए हैं हाथ-पैर, तो टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों में बाहर निकलने की वजह से काले हो गए हैं हाथ-पैर, तो टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Written By: Vanshika Saxena Published : Apr 09, 2025 04:44 pm IST, Updated : Apr 09, 2025 05:03 pm IST

क्या गर्मियों में धूप में बाहर निकलने की वजह से आपके हाथ और पैर काले पड़ गए हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं?

गर्मी बढ़ती जा रही है और इसकी वजह से आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। गर्मियों में तेज धूप में निकलने की वजह से अक्सर त्वचा का निखार गुम हो जाता है। अगर आप भी अपनी स्किन के ग्लो को वापस पाना चाहते हैं, तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए टैनिंग की समस्या को अलविदा कहने के कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में जानते हैं।

अप्लाई कर सकते हैं बेसन और दही

बेसन और दही को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। लेकिन क्या आपने कभी बेसन और दही को एक साथ इस्तेमाल करके देखा है? सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और दही निकाल लीजिए और फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

आलू-नींबू का पेस्ट

सबसे पहले आलू को छीलकर इसका पेस्ट बना लीजिए। अब आलू के इस पेस्ट में नींबू के रस को भी मिला लीजिए। आलू और नींबू में पाए जाने वाले तत्व टैनिंग की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस मिक्सचर की मदद से आप अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। एक हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को स्किन पर अप्लाई करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

गौर करने वाली बात

टैनिंग रिमूव करने के लिए दही का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके अलावा आलू के रस में पाए जाने वाले तत्व भी हाथ-पैर के कालेपन को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो नींबू के रस को अपनी त्वचा पर अप्लाई कर टैनिंग की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement