1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस तेल को लगाने से कम हो सकती है चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

इस तेल को लगाने से कम हो सकती है चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 29, 2023 08:02 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 08:02 am IST

Coconut oil for wrinkles: दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है ये उपाय आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Coconut oil for wrinkles- India TV Hindi
Coconut oil for wrinkles Image Source : SOCIAL

Coconut oil for wrinkles: नारियल तेल का इस्तेमाल लगाने और खाने के लिए कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, आज हम स्किन के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल की बात करेंगे। दरअसल, नारियल तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि स्किन में अवशोषित होकर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम (Coconut oil benefits  for wrinkles) कर सकते हैं। ये आपकी स्किन की टोनिंग में मदद कर सकता है और आपकी स्किन के टेक्सचर को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा झुर्रियां के लिए नारियल तेल लगाने के फायदे और भी हैं पर जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

झुर्रियों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल और फायदे- Coconut oil for wrinkles in hindi

1. रात में लगाएं नारियल तेल 

नारियल तेल में विटामिन ई और प्रोटीन भी होता है इसलिए नारियल तेल लगाने से झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है और यह कोलेजन के उत्पादन में भी मदद करता है, जो त्वचा को लचीलापन प्रदान करता है।  तो, रात में अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाकर और हल्का फेस मसाज करके सोएं। सुबह उठकर सबसे पहले अपना चेहरा पानी से साफ कर लें। 

चेहरे पर दाग-धब्बों को छुपाने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें फाउंडेशन, लगाते समय मिला लें ये 1 चीज

2. नारियल तेल और शहद

अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स ज्यादा हैं या फिर झुर्रियां ज्यादा हो गई हैं तो नारियल तेल आपके लिए काम कर सकता है। बस आपको शहद में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाना है और 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ देना है। फिर पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। शहर और नारियल तेल, स्किन को हाइड्रेटिंग करने के साथ इसे टोनिंग में मदद करता है जिससे झुर्रियों में कमी आती है। ये ड्राईनेस में कमी लाता है और कोलेजन बूस्ट करता है। 

Coconut oil uses for wrinkles
Image Source : SOCIALCoconut oil uses for wrinkles

Onam Sadhya 2023: क्या है ओणम साध्या? थाली में परोसे जाते हैं 20 से ज्यादा पकवान

3. नारियल तेल में मिलाकर लगाएं हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा की बनावट को सुधारते हैं। यह त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और इसकी लोच में सुधार करता है। साथ ही ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि आपकी स्किन की बनावट को बेहतर बनाता है और झुर्रियों को कम करता है। तो, हल्दी और नारियल तेल को मिलाएं और फिर इन दोनों को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रहने दें और फिर चेहरा साफ कर लें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल