लंबे और घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आज हम आपको नेचुरली हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के उपाय के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज में मौजूद तत्व आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए पहले प्याज से हेयर पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं और फिर औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।
कैसे करें प्याज का इस्तेमाल- सबसे पहले आपको प्याज को छील लेना है। इसके बाद हाफ प्याज को घिस लीजिए और फिर इसके रस को एक कटोरी में निकाल लीजिए। इसी कटोरी में 3 से 4 स्पून नारियल का तेल भी निकाल लीजिए। दोनों चीजों को मिक्स करके हल्का सा गर्म कर लीजिए। इस तरह से प्याज का इस्तेमाल करना, आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
अप्लाई करने का तरीका- प्याज और नारियल के तेल के मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग एक घंटे तक इस मिक्सचर को लगाए रखना है। एक घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। हेयर वॉश के लिए आप किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक हफ्ते में 2 बार इस मिश्रण को अप्लाई किया जा सकता है।
बूस्ट करे हेयर ग्रोथ- हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए यानी बालों की लंबाई को तेजी से बढ़ाने के लिए इस तरह से प्याज को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। अगर आप रूखे और बेजान बालों को मुलायम और रेशमी बनाना चाहते हैं, तो भी इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर फॉल प्रॉब्लम को कंट्रोल करने के लिए भी प्याज और नारियल के तेल के मिक्सचर को यूज करने की सलाह दी जा सकती है। कुल मिलाकर प्याज आपके बालों पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।