1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तेजी से सफेद हो रहे हैं बाल तो ऐसे करें आलू के छिलके का इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

तेजी से सफेद हो रहे हैं बाल तो ऐसे करें आलू के छिलके का इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 26, 2023 08:47 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 08:47 pm IST

आलू के छिलकों को आप अपने बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, सवाल है कि कैसे, क्या ये तरीका सच में काम करता है। जानते हैं इस बारे में।

potato_peels_for_hair- India TV Hindi
potato_peels_for_hair Image Source : SOCIAL

खराब लाइफस्टाइल, वातावरण में बढ़ता प्रदूषण और डाइट से जुड़ी कमियों की वजह से आपके बाल तेजी से सफेद हो सकते हैं। सफेद बालों की समस्या आजकल कम उम्र के लोगों को भी परेशान कर रही है। ऐसे में आप कई घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें से एक है आलू के छिलके से डाई बनाना और इसे लगातार इस्तेमाल करना। आपको ये जानकर बड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन सफेद बालों की समस्या के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसका स्टार्च समय के साथ बालों को काला करने का काम करता है। साथ ही ये बालों में कोलेजन बूस्ट करता है जिससे आपके बालों की रंगत में सुधार आता है।

सफेद बालों के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल-Potato peels for grey hair uses benefits in hindi

सफेद बालों के लिए आप आलू के छिलके का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें से पहला तरीका ये है कि बस 5-6 बड़े आलू के छिलके उबालें। इसे तब तक पकाएं जब कि इसका पानी गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद शैम्पू से पहले इसे अपने बालों में लगाएं। इसके अलावा दूसरा तरीका ये है कि 8-10 आलू के छिलके को पानी के साथ सॉस पैन में पका लें। इसके बाद इसमें कॉपी, एलोवेरा और गुलाब जल मिला लें। इसे अपने बालों में लगाएं। 

grey_hair_remedy
Image Source : FREEPIKgrey_hair_remedy

वैरिकोज वेन्स की समस्या में नीली पड़ती नसों पर लगाएं ये लेप, खींच लेगा सारा दर्द और सूजन

सफेद बालों के लिए आलू के छिलके के फायदे-Potato peels benefits

सफेद बालों के लिए आलू का छिलका कई प्रकार से फायदेमंद है। पहला तो, आलू में पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज एंजाइम होता है जिसे टायरोसिनेस कहा जाता है। ये आपके बालों को काला करने में मदद करता है। जैसे कटे हुए आलू को खुला छोड़ दें तो ये काला हो जाता है उसकी तरह से लंबे समय तक इस पानी का इस्तेमाल आपके बालों को काला करने में मदद कर सकता है। 

दिनभर में कितनी बार शुगर चेक करें? जानें Random Blood Sugar कितना होना चाहिए

इसके अलावा आलू के छिलके से निकलने वाले पानी में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, पोटेशियम, नियासिन और मैग्नीशियम होता है। यह न केवल सफेद बालों के लिए उपयुक्त है, बल्कि इसमें बालों का झड़ना भी कम करने का गुण है। तो, अगर आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो, आलू के छिलके का आप इस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों के लिए हर तरह से फायदेमंद होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल