1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो पीना शुरू कर दें चुकंदर का जूस, टमाटर की तरह ला हो जाएंगे गाल

पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो पीना शुरू कर दें चुकंदर का जूस, टमाटर की तरह ला हो जाएंगे गाल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 08, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 05:48 pm IST

आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। ऐसे में चुकंदर का जूस स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है। यहां जान लें चुकंदर का जूस कैसे स्किन के लिए फायदेमंद है।

पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो पीना शुरू कर दें चुकंदर का जूस- India TV Hindi
पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो पीना शुरू कर दें चुकंदर का जूस Image Source : MAGNIFIC

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। चेहरे का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है और स्किन डल, बेजान सी नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे की खोई हुई चमक को वापस पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर में पैसे खर्च करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि अपनी डाइट में एक छोटा सा बदलाव करके आप वापस से नेचुरल ग्लो पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं चुकंदर के जूस की। आयुर्वेद में इसे सेहत और स्किन दोनों के लिए वरदान माना गया है। रोजाना सिर्फ एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से आपके गाल टमाटर की तरह लाल और गुलाबी हो सकते हैं। आइए जानते हैं चुकंदरका जूस पीने से स्किन को क्या क्या फायदे होते हैं। 

त्वचा के लिए चुकंदर के जूस के फायदे

1. खून साफ करे, रंगत सुधारे

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है और खून को साफ करता है। जब आपका खून अंदर से साफ होगा, तो चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे अपने आप कम होने लगेंगे और त्वचा की रंगत साफ होगी।

2. गुलाबी निखार 
चुकंदर में 'बीटालेन' नामक तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से चुकंदर गहरा लाल-गुलाबी रंग का होता है। जब आप इसका नियमित सेवन करती हैं, तो यह त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे गालों पर एक गुलाबी निखार आता है।

3. एंटी-एजिंग 
बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झुर्रियों और फाइन लाइंस को रोकने में चुकंदर का जूस बेहद मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा के कोलाजन को बनाए रखते हैं, जिससे स्किन पर कसावट बनी रहती है और स्किन जवां दिखता है।

4. डार्क सर्कल्स और पिगमेंटेशन करे कम
अगर आप आंखों के नीचे के काले घेरों या चेहरे के काले धब्बों से परेशान हैं, तो चुकंदर का जूस आपके लिए रामबाण है। यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और अनइवन स्किन टोन को ठीक करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल