गर्मियों में स्किन पर टैनिंग होना बेहद आम है। लेकिन कई बार टैनिंग इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है कि चेहरा काला पड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों के लिए आपको पैसे खर्च करने की भी ज़रूरत नहीं है। क्योंकि ये सभी चीजें आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगी। चलिए जानते हैं स्किन की टैनिंग हटाने के लिए इनका इस्तेमाल कैसे करें?
स्किन की टैनिंग हटाने के लिए इन नुस्खों को आज़माए:
-
टमाटर, कॉफी और शहद: टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो टैन को कम करने में मदद करता है। शहद त्वचा को आराम देता है और नमी बनाए रखता है। वहीं, कॉफ़ी स्किन को स्क्रब करता है। टमाटर को आधा काटें और उसपर शहद और कॉफ़ी पाउडर डालें। अब टमाटर को अपने चेहरे पर रगड़ें। पैक को स्किन पर कुछ समय के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। आप देखेंगे टैनिंग हल्का हो चुका होगा।
-
बेसन, हल्दी और दही: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में बेसन, हल्दी और दही का कॉम्बिनेशन भी बेहद फायदेमंद है। जहां बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है वहीँ हल्दी से नेचुरल चमक मिलती है और दही त्वचा के दाग धब्बों को दूर करता है। 2 बड़े चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी और दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें।
-
एलोवेरा और नींबू: एलोवेरा सनबर्न वाली त्वचा को आराम देता है, जबकि नींबू टैन को हल्का करता है। 1 बड़ा चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाएँ। इसे चेहरे पर लगाएँ, 10 मिनट इंतज़ार करें, और फिर ठंडे पानी से धो लें। हालांकि, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू का इस्तेमाल न करें।
-
आलू का रस और चावल का आटा: आलू का रस काले धब्बों को हल्का करने में असरदार है, और चावल का आटा एक स्क्रबर की तरह काम करता है। एक कच्चे आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निचोड़ लें। इसमें चावल का आटा मिलाएं ताकि एक दरदरा मिश्रण बन जाए। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें और धोने से पहले 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।