Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों में लगाएं कपूर का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका और 3 फायदे

बालों में लगाएं कपूर का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका और 3 फायदे

Written By: Pallavi Kumari Published : Dec 25, 2022 08:28 pm IST, Updated : Dec 25, 2022 08:28 pm IST

कपूर का तेल के फायदे: कपूर एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए, जानते हैं इसके खास फायदे।

camphor_oil- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK camphor_oil

कपूर का उपयोग, पारंपरिक चीनी और भारतीय आयुर्वेदिक उपचार में हमेशा से किया जाता रहा है। ये स्किन और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। लेकिन, अगर सिर्फ बालों के लिए कपूर (Camphor oil benefits) के फायदे की बात करें तो ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसे बालों में लगाने से जूं, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके अलावा भी बालों के लिए कपूर के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।

बालों के लिए कपूर का तेल के फायदे-Camphor Oil benefits for Hair Problems in Hindi

1. डैंड्रफ को दूर करता है

बालों में डैंड्रफ की समस्या हर किसी को परेशान करती है। डैंड्रफ, फंगल संक्रमणों में से एक है, जो सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के कारण होता है। इसके कारण त्वचा लाल, तैलीय और पपड़ीदार बनी रहती है। ऐसे में कपूर के तेल का एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प साफ करके, मृत त्वचा कोशिकाओं के निर्माण को रोकती है और परतदार रूसी से निजात दिलाती है। 

dandruff
Image Source : FREEPIKdandruff

चेहरे की झाइयां हटाने के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स जिनका सेवन इस समस्या में है फायदेमंद

2. बालों का झड़ना कम होता है 

कपूर का तेल बालों के विकास को गति देता है और ऐसा वातावरण बनाता है जो कि जड़ों से मजबूत बाल पाने में मदद करता है। दरअसल,  यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो बालों के रोम को बेहतर विकास और जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध करता है। इसके अलावा कपूर का तेल कोलेजन उत्पादन को बढ़ा सकता है, जो बालों के जड़ों को मजबूती देता है और बालों का झड़ना कम करता है।

3. स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या में कारगर

कपूर कई जैविक गुणों से भरपूर है। जैसे ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल है। कपूर के तेल घरेलू क्लीनर की तरह काम कर सकता है। ये आपके स्कैल्प पर फंगस और बैक्टीरिया की सफाई करके इंफेक्शन को कम करता है। 

scalp
Image Source : FREEPIKscalp

जन औषधि केंद्र में मिलती हैं हद से ज्यादा सस्ती दवाइयां, जानें आपके घर के करीब कहां हैं और कैसे लगाएं पता....

कपूर का तेल कैसे बनाएं

कपूर के तेल को बनाने के लिए नारियल का तेल लें और इसमें कपूर पीस पर मिला लें। अब इसे गर्म करें और हल्का ठंडा होने पर इसे अपने बालो में लगाएं। इसके अलावा आप कपूर का तेल, आंवला के तेल और कपूर को मिला कर भी बना सकते हैं। ये भी बालों की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement