1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Beauty Tips: पैरों को सुन्दर बनाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

Beauty Tips: पैरों को सुन्दर बनाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

 Published : Nov 17, 2022 02:27 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 02:27 pm IST

Beauty Tips : अगर आप सर्दी की मार से अपने पैरों की सुंदरता को डल एंड ड्राइ होने से बचाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ असरदार टिप्स जरूर आजमाएं। पैरों को चमकाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट उपयोग में लाने के बजाय कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।

feet care- India TV Hindi
पैरों को सुन्दर बनाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स Image Source : SOURCED

Beauty Tips: हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे और हाथों के साथ-साथ उसके पैर भी बेहद खूबसूरत और आकर्षित नजर आएं। वहीं, पैर अगर गंदे या रूखे होते हैं, तो उन्हें दिखाने में बड़ी ही शर्मिंदगी महसूस होती है। इसके लिए महिलाएं या तो पार्लर जाकर पेडिक्योर करवाती हैं या मार्केट में बिक रहे कई तरह के महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, हालांकि इतनी कोशिशों के बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप अपने घर पर बड़ी ही आसानी से अपने डल एंड ड्राई पैरों को बेहद खूबसूरत और चमकदार बना सकती हैं। 

पैरों को खूबसूरत बनाने के टिप्स

  • अपने पैरों को सप्ताह में एक बार जरूर एक्सफोलिएट करें ।
  • पैरों को लंबे समय तक पानी में न भिगोएं।
  • प्यूमिक स्टोन का उपयोग आपके लेग्स में होने वाले कॉलस एंड कॉर्न्स को भी नरम करने का काम करते हैं। 
  • हर बार अपने पैरों को अच्छी तरीके से मॉइश्चराइज करें।
  • रात को सोने से पहले पैरों को जरूर धोएं और मॉइश्चराइज करें।
  • हर मौसम में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • पैरों को हमेशा खुला -खुला रखने का प्रयास करें।
  • अगर आप खूबसूरत पैरों को पाना चाहती हैं, तो ये बताए गए कारगर टिप्स अपना सकती हैं।

पैरों के लिए शानदार स्क्रब

Makeup Tips: कॉन्टूरिंग मेकअप के लिए अपनाएं ये सिंपल स्टेप्स, देर तक चेहरे पर रहेगा मेकअप

कॉफी स्क्रब- पैरों को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर लीजिए और उसमें 1 बड़ा चम्मच नमक डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें 3 चम्मच शहद और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिला लें। अब तैयार होममेड स्क्रब के जरिए अपने पैरों की त्वचा को अच्छी तरीके से स्क्रब करें। जब ये पूरा हो जाए तो किसी तेल के माध्यम से पैरों की मसाज करना आपको कई फायदे दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Hair Dandruff: सर्दी में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? ये 5 घरेलू नुस्खे दूर करेंगे आपकी टेंशन

मिल्क स्क्रब- इसे तैयार करने के लिए आधा गिलास गुनगुना दूध, चीनी (1 चम्मच), बेबी ऑयल (1 चम्मच) की आवश्यकता होती है। इन तीनों सामग्रियों को एक कटोरी में मिलाकर पेस्ट रेडी करें और फिर पैरों को स्क्रब करें। इसके बाद आप गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ सकती हैं, जिसके बाद त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और पैर बेहद सॉफ्ट लगेंगे। 

Dark Circle: आंखों के नीचे डार्क सर्कल से न हों परेशान, राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपचार

पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें फुट मास्क

इसे बनाने के लिए हमें 2 चम्मच कद्दू का पेस्ट , 1 चम्मच दही , चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर आदि की जरूरत पड़ेगी। इन सभी को मिलाकर एक लेप तैयार कर लीजिए। इसके बाद इसे अपने पैरों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से आपके पैरों की स्किन ब्राइट और ग्लोइंग नजर आएगी। 

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल