1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेथी में छिपा है हेल्दी बालों का राज, जानें Hair Care में इस मसाले का कैसे करें इस्तेमाल?

मेथी में छिपा है हेल्दी बालों का राज, जानें Hair Care में इस मसाले का कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 07, 2024 12:10 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 12:10 am IST

झड़ते बालों के लिए मेथी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी से भी आपके बाल तेजी से झड़ते हैं। ऐसे में मेथी के सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होने लगता है।

 fenugreek benefits for hair - India TV Hindi
Fenugreek benefits for hair Image Source : SOCIAL

बालों के लिए मेथी के फायदे अनेक हैं। आयुर्वेद में काफी कारगर चीज मानी गई है। आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि इसके सेवन से बालों के विकास में मदद मिलती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, आयरन और मैग्नीशियम होता है जो कि बालों के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। झड़ते बालों के लिए मेथी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी से भी आपके बाल तेजी से झड़ते हैं। ऐसे में मेथी के सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होने लगता है। चलिए जानते हैं मेथी का इस्तेमाल बालों के लिए कैसे किया जाता है? 

हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल:

  • मेथी पानी: बालों के लिए मेथी का पानी मेथी के बीज खोपड़ी में रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं और तेजी से और स्वस्थ नए विकास को बढ़ावा देने के लिए बालों के रोम को पोषण भी देते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो डैंड्रफ, स्कैल्प की जलन और मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं।

  • मेथी सीरम: बालों के लिए आप मेथी का हेयर सीरम बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लगाने से बालों से बढ़ने में मदद मिल सकती है। ये सीरम आपक बालों को सिल्की बनाने के साथ इस अंदर से स्वस्थ रखने में भी मददगार होगा।

  • मेथी का तेल: बालों के लिए मेथी का तेल कैसे बनाएं ये सवाल बहुत से लोग पूछते हैं, क्योंकि ये बालों को घना करने का रामबाण इलाज है। इसके लिए आप सरसों या नारियल का तेल लें और इसमें मेथी पकाएं। फिर इस तेल को बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बायोएक्टिव एंजाइम्य बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करेगी।

  • मेथी हेयर मास्क: मेथी को पीसे लें और इसमें एलोवेरा मिला लें। फिर इसे अपने बालों में लगाएं। ये आपके बालों को अंदर से हेल्दी बनाने में मददगार होगा। साथही इससे बालों का टैक्चर भी सही रहता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल