1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रीठा और शिकाकाई से बनाएं ये होममेड शैम्पू, 1 हफ्ते में ही रुक जाएगा बालों का झड़ना

रीठा और शिकाकाई से बनाएं ये होममेड शैम्पू, 1 हफ्ते में ही रुक जाएगा बालों का झड़ना

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 10, 2024 10:55 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 10:55 pm IST

​अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं और आप केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो आप रीठा और शिकाकाई से बनायें ये नेचुरल शैम्पू। इसके इस्तेमाल से आपके झड़ते बाल रुक जाएंगे।

Natural Shampoo For Hair Care- India TV Hindi
Natural Shampoo For Hair Care Image Source : SOCIAL

बालों का झड़ना इन दिनों इतना कॉमन है कि हर कोई इससे परेशान है। लोग अपने बालों की देखभाल के लिए महंगे से महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपके बालों को मजबूत देने की बजाय और भी कमजोर बना देते हैं और बालों का टूटना नहीं रुकता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाना के लिए घर पर ही रीठा और शिकाकाई से नेचुरल शैम्पू बनाएं। चलिए आपको बताते हैं आप ये शैम्पू कैसे बना सकते हैं।

बालों के लिए संजीवनी बूटी है रीठा और शिकाकाई

रीठा और शिकाकाई एक औषधीय जड़ी-बूटी है जो आपके कमजोर बालों को जड़ से मजबूत बनाती है। इनके इस्तेमाल से आपके बालों से डैंड्रफ खत्म हो जाएंगे साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जायेगा। जानें इनसे आप नेचुरल शैम्पू कैसे बना सकते हैं।

नेचुरल शैम्पू के लिए सामग्री

  1. एक कप रीठा 
  2. एक कप शिकाकाई 

कैसे बनाएं रीठा और शिकाकाई से शैम्पू

रीठा और शिकाकाई का शैम्पू बनाने के लिए रात में एक कप रीठा और एक कप शिकाकाई को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह के समय उठकर आप देखंगे ये दोनों गल जाएंगे।अब जिस पानी में आपने इन्हें भिगोया है उसे गिरा दें। अब एक बड़े बाउल में पानी लें और उसे गैस पर रख दें। अब इस बाउल में रीठा और शिकाकाई भी मिला दें। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। कुछ समय बाद आप एक रीठा हाथ में लेकर देखें उसमे अच्छा ख़ास साबुन का फेज़ निकलेगा। अब धीरे धीरे रीठा और शिकाकाई के बीज निकाल दें। जो गुदा बचा है उसे निचोड़ निचोड़ कर उसका शैम्पू पानी में से निकालें। अब पानी को हाथ से फेंटे। आपका नेचुरल शैम्पू बनकर तैयार है। अब आप इसे एक बॉटल में भरकर रख दें।

कैसे करें इस्तेमाल? 

इस शैम्पू को इस्तेमाल करने से 2 घंटे पहले अपने बालों की अच्छी तरह से ऑइलिंग कर लें। अब सबसे पहले अपने बालों को सादे पानी से भिगोए। अब आपने जो शैम्पू बनाया है उसे अपने बालों पर लगाएं। इसमें से फोम बहुत अच्छा निकलेगा और आपके बाल भी साफ़ हो जायेंगे। रीठा और शिकाकाई को आप किसी दुकान या ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। इस शैम्पू का इस्तेमाल करने से आपके बालों का झड़ना बंद हो जाएगा और स्कैल्प से डैंड्रफ भी खत्म हो जायेगा। 

पिगमेंटेशन और एक्ने से झुलस गया है चेहरा, ककड़ी और करेले से स्किन होगी डिटॉक्स; ऐसे बनाएं ड्रिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल