1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बहुत काम की हैं सहजन की पत्तियां, सफेद होते बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

बहुत काम की हैं सहजन की पत्तियां, सफेद होते बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

 Published : Oct 25, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 02:34 pm IST

Moringa leaves for grey hair: सहजन की पत्तियां उन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं जो कि आपके बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Moringa leaves for grey hair- India TV Hindi
Moringa leaves for grey hair Image Source : SOCIAL

Moringa leaves for grey hair: सहजन की पत्तियों को कई औषधीय गुणों की खान माना जाता है। ये पत्तियां आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करती हैं। लेकिन, आज हम इन पत्तियों के ब्यूटी बेनिफिट्स को लेकर बात करेंगे कि कैसे ये हमारे बालों के लिए फायदेमंद हैं। दरअसल, मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं, जो कि असमय बालों के सफेद होने का बड़ा कारण हैं। इसके अलावा इसमें कई ऐसे एक्टिव कंपाउंड हैं जैसे विटामिन सी और ई जो कि बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो, आइए जानते हैं सफेद बालों के लिए सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें।

सफेद बालों के लिए सहजन की पत्तियां-Moringa leaves for grey hair

1. बालों में लगाएं सहजन की पत्तियों का तेल

बालों के लिए आप सहजन की पत्तियों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि नारियल तेल में सहजन की पत्तियों को मिलाकर पका लेना है और इस तेल को छांन कर हफ्ते में 3 बार बालों की मसाज करना है। रेगुलर ऐसा करना आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करेगा और आपके बालों को काला करने में मदद करेगा।   

 grey hair
Image Source : SOCIAL grey hair

Pasta Recipe: पास्ता को इस तरह बनाएं सुपर हेल्दी, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद

2. बालों में लगाएं सहजन की पत्तियों का लेप

बालों में आप सहजन की पत्तियों का लेप भी लगा सकते हैं। ये एंटी बैक्टीरियल है और स्कैल्प से डैंड्रफ का सफाया करने में मददगार होगी। इसके अलावा ये कोलेजन बूस्ट करता है जिससे बालों की रंगत बनी रहती है। इसके अलावा इसका विटामिन सी बालों की चमक बढ़ाता है। इसके अलावा बालों का टैक्सर बेहतर  होता है। तो, सहजन की पत्तियों को पीस लें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। 

किसी भी कारण से काली पड़ गई है आपकी स्किन तो, इन 3 तरीकों से करें फिटकरी का इस्तेमाल

तो, इस प्रकार से बालों के लिए सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। तो, अगर आपने अभी तक इन पत्तियों का इस्तेमाल नहीं  किया है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल