1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Gold Jewellery: पैरों में कभी नहीं पहनने चाहिए सोने के जेवर, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Gold Jewellery: पैरों में कभी नहीं पहनने चाहिए सोने के जेवर, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 30, 2022 08:50 am IST,  Updated : Sep 30, 2022 09:38 am IST

हिंदू धर्म के अनुसार, सोने से बनी चीजों को कमर से नीचे पहनना वर्जित माना गया है। सोने के जेवर कमर के ऊपर तक ही पहना जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नारायण को सोना अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे पैरों में नहीं पहनना चाहिए।

gold- India TV Hindi
पैरों में सोने के गहने नहीं पहनने चाहिए।

Highlights

  • सोने के गहने पहनने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं।
  • सोने के जेवर शरीर में गर्मी बढ़ जाती है।
  • हिंदू धर्म में सोने से बनी चीजों को कमर से नीचे पहनना वर्जित माना गया है।

Why Gold Jwellery Not Wear On Feet: हमारे देश और संस्कृति में गहने-जेवरात का खास महत्व है। तीज-त्यौहार और शादी या अन्य शुभ कार्यक्रम में सभी जेवर में नजर आएंगे। यूं तो कहते हैं कि महिलाओं को गहनों से अधिक लगान और प्रेम होता है लेकिन कई पुरुष भी चांदी-सोना, हीरा या अन्य महंगे रत्न पहनने के शौकिन होते हैं। कुछ महिलाओं को गहनों का शौक तो इतना होता है कि वो ऊपर से नीचे तक जेवराद में लदी रहती हैं। लेकिन कोई कितना भी पैसे वाला क्यों न हो वो सोना को पैरों में नहीं पहनता है। आजतक किसी भी महिला ने अपने पैरों में सोने के गहने नहीं पहनें होंगे। इसके पीछे की असल वजह क्या है वो आज हम आपको बताएंगे। 

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी माता दुर्गा को ना चढ़ाएं ये फूल, जानिए पूजा में वर्जित फूलों के नाम

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का होता है अपमान

हिंदू धर्म के अनुसार, सोने से बनी चीजों को कमर से नीचे पहनना वर्जित माना गया है। सोने के जेवर कमर के ऊपर तक ही पहना जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नारायण को सोना अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे पैरों में नहीं पहनना चाहिए। पैरों में सोने के गहने पहनने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं और घर में कंगाली छा जाती है। इसके साथ ही घर से शांति और सुख समृद्धि भी दूर भाग जाती है। 

और पढ़ें: Shani Margi 2022: इन 3 राशियों का बन रहा ‘अखंड साम्राज्य राजयोग’, होगी धन की खूब वर्षा

वैज्ञानिक वजह से भी पैरों में नहीं पहनना चाहिए सोना

विज्ञान की दृष्टि से देखें तो मानव शरीर के ऊपरी भाग को ठंडक और नीचले हिस्से को गर्माहट की जरूरत होती है। दरअसल, सोने के जेवर शरीर में गर्मी को बढ़ाता है, इसलिए उन्हें पहनने से आपके शरीर का नुकसान पहुंच सकता है। पैरों में सोने की जगह चांदी के जेवरात पहनने चाहिए, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहे। पैरों में सोने के आभूषण धारण नहीं करने का वैज्ञानिक कारण भी आ जान ही गए हैं। तो इसलिए पैरों में केवल चांदी के गहने ही पहनें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में पूजा पाठ और जाप करने से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, जानें सही दिशा

पैरों में सोना नहीं पहनने का अन्य कारण 

आज जब जरूरी चीजें भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है तो सोचिए कोई थोड़ा सा सोना भी कितने मुश्किल से खरीदता होगा। ऐसे में कोई नहीं चाहेगा की उनके सोने के आभूषण की चमक कम हो। पैरों में सोने के जेवरात पहनने से उनपर धूल मिट्टी पड़ सकती है। ऐसे में उसके खराब होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही लोगों की नजर पैरों पर कम ही जाती है तो इसलिए भी सोने के गहने को कमर से नीचे पहनने का कोई फायदा नहीं है। वहीं पैरों की जगह चेहरा, गला, नाक, कान और हाथों में ही सोने के आभूषण खिलते हैं तो इसलिए भी इसे सही जगह पर ही पहनेंं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल