1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्याज और मेथी के बीजों से बनाएं ये खास तेल, हेयर फॉल और सफेद बालों की समस्या में है कारगर घरेलू इलाज

प्याज और मेथी के बीजों से बनाएं ये खास तेल, हेयर फॉल और सफेद बालों की समस्या में है कारगर घरेलू इलाज

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 05, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 02:57 pm IST

प्याज और मेथी दोनों ही बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं ऐसे में इन दोनों से बना ये तेल बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

Onion methi hair oil- India TV Hindi
Onion methi hair oil Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और डाइट के साथ बालों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में कम उम्र में सफेद बालों की समस्या और हेयर फॉल से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इसके अलावा डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी चीजें भी रह-रह कर परेशान करती हैं। ऐसी स्थिति में आप बालों के लिए मेथी और प्याज से बना ये तेल (Onion methi hair oil in hindi) इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप इसे अपने घर में बना सकते हैं और बालों की तमाम समस्याओं में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर में ऐसे बनाएं प्याज और मेथी का तेल-Onion methi hair oil diy recipe

इस तेल को बनाने के लिए 3 प्याज को काट कर रख लें। अब नारियल तेल लें और इसे एक कढ़ाई में चढ़ाएं। फिर इस तेल में ऊपर से मेथी के 4 चम्मच बीज और प्याज डालें। फिर इन दोनों को अच्छे से पकाएं और ऐसे पकाएं कि प्याज और मेथी काली पड़ने लगे। अब इस तेल को छान लें और ठंडा होने पर बॉटल में भर कर रख लें। इसे अपने बालों लिए इस्तेमाल करें।

सुबह खाली पेट चबाएं पुदीने की पत्तियां, ये 4 समस्याएं पूरी जिंदगी नहीं होंगी

बालों के लिए मेथी और प्याज का तेल लगाने के फायदे-Onion methi hair oil benefits

1.सफेद बालों की समस्या में फायदेमंद

 सफेद बालों की समस्या में  सफेद बालों की समस्या में फायदेमंद है। दरअसल, ये दोनों ही कई बायोएक्टिव गुणों से भरपूर होते हैं जो कि स्कैल्प के पोर्स को खोलते हैं। इसके बाद इसके एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प में कोलेजन बूस्ट करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करते हैं। इससे सफेद बालों की रंगत में सुधार आता है और सफेद बालों की समस्या कम होती है। 

2. हेयर फॉल रोकता है

मेथी में विटामिन ई होता है और प्याज के एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प के पोर्स को खोलते हैं। ये दोनों ही चीजें बालों की जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन को सही करती हैं। इससे बालों तक न्यूट्रीशन पहुंचता है और ये इन्हें जड़ों से मजबूत बनाता है जिससे हेयर फॉल में कमी आती है।

hair_care
Image Source : FREEPIKhair_care

गुणों की खान हैं कद्दू के बीज, बालों के लिए इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल और पाएं ये गजब के फायदे

3. डैंड्रफ में कारगर

डैंड्रफ की समस्या में मेथी और प्याज का तेल काफी फायदेमंद है। दरअसल, इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण बालों के स्कैल्प को साफ करता है और डैंड्रफ का सफाया करने में मदद करता है। इस तरह ये डैंड्रफ की समस्या में तेजी से काम कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल