1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में संतरे के छिलके हैं बेहद फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में संतरे के छिलके हैं बेहद फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 29, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 01:35 pm IST

स्किन की केयर करने में संतरा ही नहीं बल्कि उसका छिलका भी बेहद फायदेमंद है। चलिए हम आपको बताते हैं आपको इसका इस्तेमाल कैसे करना है?

Orange Peels Benefits - India TV Hindi
Orange Peels Benefits Image Source : SOCIAL

अगर आपको भी ग्लोइंग और रेडिएंट स्किन की चाहता है तो अपने स्किन केयर रूटीन में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय  घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। स्किन की केयर करने में संतरा बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके स्किन के लिए असरदार है लेकिन इसका छिलका भी कम नहीं है। इसके छिलके में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं,जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, संतरे के छिलके में विटामिन सी ,फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। और ये सारे पोषक तत्व आपके चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अगर आपकी स्किन टैन हो गई है तो आप संतरे के छिलके का स्क्रबर बनाएं और इस्तेमाल करें। चलिए हम आपको बताते हैं आप यह स्क्रबर कैसे बनायें?

इस स्क्रब के हैं अनगिनत फायदे

  1. संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन सी फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। 
  2. संतरे के छिलके से बना स्क्रबर डेड स्किन को खत्म कर यह आपकी त्वचा को जवां और चमकदार बनाता है।
  3. इसका स्क्रबर पोर्स को साफ करने में मदद करता है और स्किन से ब्लैकहेड्स को हटाता है।
  4. संतरे के छिलके से बना स्क्रबर डेड स्किन, पिगमेंटेशन और दाग धब्बे से छुटकारा मिलेगा।

स्क्रबर बनाने की विधि

सबसे पहले संतरे के छिलके को धूप में अच्छी तरह सूखा लें। ये जब सुखकर एकदम कड़क हो जाएँ तब इन्हें ग्राइंडर में पीस लें। इन्हें हल्का दरदरा पीसें। अब इस पाउडर को एक कंटेनर में भरकर रख लें। जब भी आपको अपनी स्किन स्क्रब करनी हो तब इस पाउडर को लें और उसमे थोड़ा सा शहद और दूध मिलकर इसका पेस्ट टैटार करें और अपनी स्किन पर लगाएं। इसका स्क्रबर आपकी डेड स्किन को हटाने में बेहद असरदार होता है। संतरे के इस स्क्रबर का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन हमेशा जवां और खिली खिली नज़र आएगी। साथ ही डेड स्किन, पिगमेंटेशन और दाग धब्बे से छुटकारा मिलेगा।

ये पीला मसाला मिनटों में करता है स्किन की डलनेस दूर, मिलता है इंस्टेंट निखार; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल