1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. परिणीति चोपड़ा इंटरनेट पर करती हैं 'काला जादू', तस्वीरें देख हो जाएगा विश्वास

परिणीति चोपड़ा इंटरनेट पर करती हैं 'काला जादू', तस्वीरें देख हो जाएगा विश्वास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2022 09:50 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 09:50 pm IST

परिणीति चोपड़ा को ब्लैक आउटफिट के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं है।

परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PARINEETI CHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीरों को शेयर करती रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। टीवी शो 'हुनरबाज' में नजर आने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में तस्वीरों को शेयर किया है। 

तस्वीर में हम परिणीत को ब्लैक ड्रेस में देख सकते हैं। एक्ट्रेस सेक्विन वाली मिनी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट में पावर शोल्डर, फुल स्लीव्स और हेम पर लेस डिटेलिंग नजर आ रही है। परिणीति ने एक्सेसरीज के लिए स्टड इयररिंग्स और सिल्वर रिंग्स से कंपलीट किया है।

परिणीति चोपड़ा को ब्लैक आउटफिट के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं है। आखिरी बार उन्होंने ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी के जरिए इंटरनेट पर काला जादू बिखेरा था। उन्होंने मसाबा गुप्ता की तरफ डिजाइन किए गए इस ड्रेस को बेहद की कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है। 

उन्होंने प्रिंटेड गोल्ड डिज़ाइन के साथ फुल स्लीव ब्लैक ब्लाउज़ के साथ पेयर किया। डेंगलर इयररिंग्स और अपने बालों को पोनीटेल में बांधकर परिणीति ने कई लोगों का ध्यान खींचा।

ब्कैक ड्रेस में परिणीति चोपड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल