1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रदूषण की वजह से रूखी हो गई है त्वचा, तो स्किन पर लगा लें किचन में रखी ये चीज

प्रदूषण की वजह से रूखी हो गई है त्वचा, तो स्किन पर लगा लें किचन में रखी ये चीज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 01, 2024 05:08 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 05:08 pm IST

प्रदूषण की वजह से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है। क्या आप दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं, जिसकी वजह से आपको अपनी ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है?

How to get rid of rough skin?- India TV Hindi
How to get rid of rough skin? Image Source : FREEPIK

बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। हर तरफ पॉल्यूशन छाया हुआ है, जिसके कारण आपकी त्वचा काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो सकती है। अगर आप भी अपनी ड्राई स्किन से छुटकारा पाकर त्वचा को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो आपको इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। पार्लर में ज्यादा पैसे खर्च किए बिना भी आप अपनी स्किन हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

त्वचा पर क्या लगाएं?

ड्राई स्किन को अलविदा कहने के लिए आपको एक स्पून शहद, दूध की कुछ बूंदें और हाफ स्पून कोकोनट ऑइल की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में इन सभी चीजों को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। किचन में आसानी से मिल जाने वाली इन चीजों का मिक्सचर आपकी रूखी और बेजान त्वचा को काफी हद तक मखमली बना सकता है।

चेहरे पर कैसे अप्लाई करें?

शहद, दूध और नारियल के तेल से बने इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस मिक्सचर से लगभग 2 से 3 मिनट तक फेस मसाज करनी है। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। दादी-नानी के जमाने से इन तीनों नेचुरल चीजों को स्किन के लिए वरदान माना जाता रहा है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस नेचुरल मिक्सचर की मदद से आपकी त्वचा गहराई से नरिश हो पाएगी। इतना ही नहीं आपकी स्किन का खोया हुआ निखार भी लौट सकता है यानी ग्लोइंग स्किन के लिए भी इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस तरह की केमिकल फ्री चीजों का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल