ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं। सर्दियों में स्किन काफी डैमेज हो जाती है। रूखी और बेजान त्वचा होने पर चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। यही वजह है कि विंटर में स्किन काफी डल नजर आती है। कई बार आपके ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी स्किन का टेक्स्चर खराब कर देते हैं। जिससे स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ऐसे में आपको नेचुरल चीजों से ही स्किन का ख्याल रखना चाहिए। त्वचा के लिए दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर कच्चा दूध मलने से स्किन की डीप क्लिजिंग हो जाती है। इसलिए रोजाना नहाने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध मल लें। इससे रंग साफ होगा और स्किन एकमद सॉफ्ट हो जाएगी।
दरअसल दूध में लैक्टिक एसिड (lactic acid) पाया जाता है, जो स्किन पोर्स के बैक्टेरिया और गंदगी को साफ करता है। दूध एक जेंटल एक्सफोलिएटर के रूप में भी त्वचा को साफ करता है। दूध लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन कहीं ज्यादा साफ और निखरी हुई लगती है।
आपको इसके लिए सुबह नहाने से पहले अपने फेस पर कच्चे यानि बिना उबले हुए दूध से मसाज करनी है। इससे आपके फेस पर ग्लो आने लगेगा और रंग साफ हो जाएगा। मसाज करने के बाद आपको सादा पानी से फेस वॉश करना है। कच्चे दूध से स्किन सॉफ्ट बनती है और इससे फेस की अच्छी क्लीनिंग हो जाती है।
स्किन के लिए गुलाब जल एक नेचुरल स्किन टोनर की तरह काम करता है। गुलाब जल फेस पर लगाने से डल स्किन में निखार आ जाता है। वहीं दूध के साथ इसे मिलाकर लगाने के फायदा और बढ़ जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-एजिंग गुण स्किन टाइटनिंग का काम करते हैं। जिससे आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। पिंपल्स की समस्या को भी इससे दूर किया जा सकता है।
संपादक की पसंद